spot_img

महिलाओं को न्याय की मिसाल…Darbhanga Police की महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां, @ 2घंटे का वक्त, और 9 दिन की नवजात को दिलाईं ममतामयी, पुष्पित, सुरक्षित छांव

जरा सोचिए, वो दो घंटे एक मां पर क्या गुजरी होगी, पहाड़ टूट पड़ा होगा सीने पर, पत्थर सी बन गई होगी वो, जिसकी नवजात बच्ची को ससुराल वालों की दूषित मानसिकता ने छीन लिया था...

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा पुलिस की एक मिसाल हैं महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां। महिलाओं की पूरी तरह रक्षक, एक समर्थ पुलिस अधिकारी जो महिलाओं के हित में अनवरत, उन्हें न्याय दिलाने में जुटी हैं। इसी का परिणाम है, आज महिला थाना की पुलिस ने महज नौ दिन के बच्चे को उसकी मां की कोख में उस ममतामयी छांव में सौंपा है, जहां मां का साया उसे पुष्पित भी रखेगा, कलेजे से सटाए भी रखेगा। जरा सोचिए, वो दो घंटे एक मां पर क्या गुजरी होगी, जिसकी नवजात बच्ची को ससुराल वालों की दुषित मानसिकता ने छीन लिया था। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -

महिला के साथ मारपीट कर ससुराल वालों ने बच्चे छीनकर मां को भगाया, महिला ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ित करने का आरोप

- Advertisement -

दरभंगा, एक महिला ने थाना में आकर शिकायत की उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके 9 दिन के बच्चे को गायब कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU Kabaddi Team दरभंगा की इन 'शेरनियों' ने रचा इतिहास! Darbhanga LNMU कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, 6वीं बार अखिल भारतीय स्तर पर एंट्री

यह आरोप महिला ने अपने पति सहित ससुराल वाले पर लगाई है। इस मामले दरभंगा की महिला थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर 9 दिन की बच्ची बरामद कर मां की ममता को फिर से जगा दिया है।

बताया जाता है कि पीड़ित महिला का ससुराल दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के भिगो मुहल्ला में है। जहां उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ अप्रैल 2021 में मुजफ्फरपुर जिला के बोचन्हा थाना क्षेत्र सरफुद्दीनपुर निवासी नंदकिशोर चौधरी के पुत्री रीना गुप्ता की शादी दरभंगा के रौशन गुप्ता के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक हादसा: दिल्ली से लौटे मजदूर के कटे दोनों पैर, मौत

महिला ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद से और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। उसने कहा है कि 9 दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। महिला ने पुलिस को बताया कि देर शाम उसके पति ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट किया और देर रात उसे बाइक से ले जाकर मुजफ्फरपुर एनएच 27 स्थित टोल प्लाजा के पास छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Action: डायल 112 के ड्राइवर ने की बदसलूकी, SSP ने एक झटके में पुलिस लाइन भेजा!

इस दौरान उसके मायके के एक युवक ने उसे देखा तो उसने महिला के मायके वालों को इस बात की जानकारी दी। उसके बाद रानी गुप्ता के मायके वालों ने उसे अपने घर ले गए। परिवार वालो को महिला पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसके बच्चे को उससे छीन लिया गया है। तब पीड़ित महिला अपने मायके वालों के साथ दरभंगा के महिला थाना पहुँच कर बच्चे को खोजने की गुहार लगाई।

इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वही त्वरित कार्यवाई कड़ते हुए सूचना मिलने के दो घण्टे के भीतर ही बच्चे को बरामद कर मां रीना गुप्ता के हवाले कर दिया गया है। आगे इस मामले  की तहकीकात की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Gas Leak दरभंगा में गैस रिफिलिंग बनी मौत का खेल! सिगरेट से भड़की आग, 2 बुरी तरह झुलसे

Darbhanga Gas Leak: दरभंगा के बिरौल में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण आग लगने से दो लोग बुरी तरह झुलस गए। एक घायल की हालत गंभीर है, जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। #DarbhangaNews,#GasLeak,#BiharSafety

Darbhanga Crime दरभंगा में खौफनाक वारदात! अकेली महिला को घर में चाकू से गोदकर हत्या, क्या बैंक से निकले रुपए बने मौत का कारण?

Bihar Crime News: दरभंगा के सहसराम गांव में एक अकेली महिला की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस को लूट के इरादे से हत्या की आशंका है, क्योंकि महिला ने घटना वाले दि #DarbhangaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़े अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह का सनसनीखेज खुलासा: नेपाल तक फैला है नेटवर्क ! मिलीं 4 चोरी की बाइक

Bihar Bike Theft: दरभंगा में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बेला पेट्रोल पंप के पास से नेपाल के दो नाबालिगों को चार चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया #BiharCrime,#DarbhangaNews,#BikeTheft

Bihar MLC Election चुनाव के अतरंगी कलर ! ललन सिंह अब अनंत सिंह के ‘संकटमोचक’, कभी थे कट्टर विरोधी; ऐसे बदली बिहार की सियासत...

Bihar MLC Election: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मोकामा विधायक अनंत सिंह के रिश्तों में नाटकीय बदलाव आया है। 2019 में सियासी टक्कर के बाद, 2024-25 में वे साथ आए। अब 2026 बिहार MLC च #BiharMLCElection,#LalanSingh,#AnantSingh