spot_img

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) की अधीक्षक बनीं डॉ. अलका झा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। डीएमसीएच यानी दरभंगा मेडिकल कॉलेज (DMCH) को नया अधीक्षक (Superintendent) गुरुवार को मिल गया है। डीएमसीएच की आंख विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.अलका झा (Dr. Alka Jha) को नया अधीक्षक (Superintendent) बनाया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस मामले में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह ने नोटिफिकेश जारी करते हुए उन्हें अधीक्षक की कमान सौंपी है। यह जानकारी मिलते ही पूरे डीएमसीएच की कार्यशैली में एकबारगी बदलाव दिखने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News दरभंगा की बदलेगी सूरत, 487 करोड़ से लगेंगे CCTV और ट्रैफिक सिग्नल! जानिए - किन - किन नगर निकायों को मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार, डीएमसीएच के अधीक्षक पद को लेकर डॉ. अलका झा का नाम आने से एकबारगी जानकार चौंक गए। डॉ. अलका झा कभी इस रेस में शामिल नहीं थी। मगर, अचानक नोटिफिकेशन आने के बाद पूरा स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई।

जानकारी के तौर पर बता दें कि इससे पहले पैथोलॉजी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ.हरिशंकर मिश्रा को अधीक्षक का प्रभार दिया गया था। इन्हें पूर्व की तरह अपने विभाग में योगदान का आदेश दिया गया है। आज बिहार सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय पूरे बिहार के आठ मेडिकल कॉलेजों में अधीक्षकों का बदलाव किया है। इसमें दरभंगा मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  IGIMS पटना ने कर दिखाया! बिहार में पहली बार हुई ऐसी हार्ट सर्जरी, दो जानें बचीं

वैसे, पूरे बिहार में आठ अस्पतालों के अधीक्षक आज बदले गए हैं। इसमें तीन अस्पतालों, मधेपुरा में डॉ. मालती कुमारी, बेतिया में डॉ. सुधा भारती और दरभंगा में डॉ. अलका झा को कमान सौंपकर सरकार ने नारी सशक्तीकरण पर स्वास्थ्य सुविधा बहाली का जोर दिखाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में शर्मनाक वारदात: ड्यूटी कर रही ‘पुलिस दीदी’ -महिला सब-इंस्पेक्टर पर हमला – युवक ने की धक्का-मुक्की – जड़े थप्पड़| जानिए अब?

Bihar Police: पटना के फुलवारीशरीफ में 'रोको-टोको अभियान' के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी पर सरेआम एक युवक ने हमला कर दिया। CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने #BiharPolice,#PatnaCrime,#PoliceAssault

बिहार में 1 लाख से ज़्यादा वार्ड सचिवों को मिलेगी खुशखबरी? नीतीश कुमार से मिलकर चौरसिया समाज ने रखी ये बड़ी मांग | बना...

Bihar Ward Sachiv: बिहार में 1,14,691 पूर्व वार्ड सचिवों ने अपनी सेवा बहाली और सम्मानजनक वेतनमान की मांग की। चौरसिया समाज ने पान विकास आयोग के गठन की अपील की। नीतीश कुमार ने आश्वा #BiharNews,#WardSachiv,#NitishKumar

बिहार में हवाई क्रांति! सोनपुर-अजगैबीनाथ में बनेंगे नए एयरपोर्ट, विमान मरम्मत के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता होगी खत्म

Bihar Aviation Policy: बिहार सरकार राज्य में पहली बार नई एविएशन पॉलिसी ला रही है। इसके तहत सोनपुर और अजगैबीनाथ में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेंगे, साथ ही विमान मरम्मत और पायलट ट्रेनिंग जै #BiharNews,#AviationPolicy,#BiharDevelopment

Bihar MLC Election चुनाव में केजरीवाल का बड़ा दांव: बिहार में AAP ने बदले समीकरण, इन 4 सीटों पर उतारे प्रत्याशी! जानिए – DARBHANGA...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में अब मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर एनडीए, महागठबंधन और जन सुरा #BiharMLCElection,#AAPBihar,#BiharPolitics