spot_img

दरभंगा में नगरपालिका चुनाव, सिंहवाड़ा-भरवाड़ा, हायाघाट, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बहेड़ी और बेनीपुर के लिए मतदान केंद्रों की सूची का प्रारूप प्रकाशित, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022
नगर निगम, दरभंगा, नगर परिषद्, बेनीपुर एवं नगर पंचायत भरवाड़ा, हायाघाट, कुशेश्वरस्थान पूर्वी तथा बहेड़ी के लिए 26 जुलाई को किया गया मतदान केंद्रों की सूची का प्रारूप प्रकाशित
31 जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक होगा प्रकाशन अवधि में प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन एवं तद्नुसार प्रारूप सूची में संशोधन
29 अगस्त 2022 को होगा अंतिम रूप से मतदान केन्द्र के अनुमोदित सूची का प्रकाशन

- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन की ओर से आदेश निर्गत करते हुए कहा गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के निमित्त मतदान केंद्र की स्थापना के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश संसूचित किया गया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि साथ ही प्रथम चरण में दरभंगा जिला के नगर निगम, दरभंगा, नगर परिषद्, बेनीपुर तथा नगर पंचायत, भरवाड़ा, हायाघाट, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं बहेड़ी में मतदान केन्द्र की स्थापना एवं मतदाताओं का उससे संबंधन कार्यक्रम निम्न प्रकार से निर्धारित किया गया है :-

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

उन्होंने कहा कि 09 जुलाई से 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों के स्थान का चिन्हितीकरण, भौतिक सत्यापन एवं मतदान केन्द्रों के नाम के साथ मतदाताओं के संबधन का सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि किया गया।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 26 जुलाई 2022 को मतदान केन्द्रों की सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। वहीं 26 जुलाई से 08 अगस्त तक मतदान केन्द्रों की दावा/आपत्ति प्राप्ति की जाएगी तथा 31 जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक प्रकाशन अवधि में प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन एवं तद्नुसार प्रारूप सूची में संशोधन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 16 अगस्त से 26 अगस्त तक प्रपत्र-ए (मतदान केन्द्र की सूची) पर आयोग का अनुमोदन होगा। इसके साथ ही 29 अगस्त 2022 को मतदान केन्द्र के अनुमोदित सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आयोग के पत्र की कंडिका- 04 एवं 05 में मतदान केन्द्र की स्थापना के संबंध में विस्तृत निर्देश दिया गया है एवं पत्र की कंडिका-06 में मतदान केन्द्रों की सूची का प्रारूप प्रकाशन, दावा/आपत्ति प्राप्त किये जाने एवं उसके निष्पादन तथा कंडिका-07 में अंतिम रूप से मतदान केन्द्रों की सूची तैयार करने के संबंध में उल्लेख किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

पत्र की कंडिका 06 (iv), (ख) एवं (घ) में दिये गये निर्देश के आलोक में मतदान केन्द्रों की सूची के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत दावा/आपत्ति प्राप्त करने एवं दावा/आपत्ति के निष्पादन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से निम्नलिखित पदाधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है :

दरभंगा नगर निगम, दरभंगा के वार्ड नंबर- 01 से 40 एवं वार्ड नंबर- 42 के लिए विजय कुमार सौरव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर को दावा/आपत्ति प्र्राप्त करने के लिए नामित किया गया है। इसके साथ ही वार्ड नंबर-41 एवं 43 से 48 के लिए अलख निरंजन, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर को तथा प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन के लिए उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस को नामित किया गया है।

वहीं, नगर पंचायत, हायाघाट के वार्ड नंबर-01 से 17 तक के लिए रागिनी साहू, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हायाघाट को दावा/आपत्ति प्राप्त करने के लिए तथा गणेश कुमार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दरभंगा को प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन के लिए नामित किया गया है।

नगर पंचायत, बहेड़ी के वार्ड नंबर-01 से 15 तक के लिए गंगा सागर सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहेड़ी को दावा/आपत्ति प्र्राप्त करने के लिए सत्यम सहायक, वरीय उप समाहर्त्ता, दरभंगा को को प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन हेतु नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

नगर पंचायत, भरवाड़ा के वार्ड नंबर-01 से 10 तक के लिए राजीव रंजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा को दावा/आपत्ति प्राप्त करने के लिए तथा अभिषेक रंजन, वरीय उप समाहर्त्ता, दरभंगा को प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन हेतु नामित किया गया है।

नगर परिषद्, बेनीपुर के वार्ड नंबर-01 से 15 तक के लिए अमोल मिश्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेनीपुर को तथा नंबर-16 से 29 तक के लिए भुवनेश्वर झा,अंचलाधिकारी, बेनीपुर को दावा/आपत्ति प्राप्त करने के लिए तथा शंभु नाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर को प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन के लिए नामित किया गया है।

नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के वार्ड नंबर-01 से 13 तक के लिए किशोर कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान को दावा/आपत्ति प्राप्त करने के लिए तथा संजीव कुमार कापर, अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल को प्राप्त दावा/आपत्ति का निष्पादन के लिए नामित किया गया है।

उन्होंने सभी प्राधिकृत पदाधिकारी को निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार की ओर से दिये गये निर्देश के आलोक में मतदान केन्द्र के संबंध में प्राप्त आपत्तियों का विधिवत् निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। तत्संबंधी प्रतिवेदन जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला दंडाधिकारी, दरभंगा को प्रेषित करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar