spot_img

Darbhanga में महाशिवरात्रि पर अधिकारियों को मिला टास्क, DM Rajiv Roshan और SSP Jagunath Reddy का आया Joint Order

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga । महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी राजीव रौशन और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्‌डी ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले के 350 स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

24 घंटे सक्रिय रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

➡ जिले में 24 घंटे निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
➡ यह नियंत्रण कक्ष 26 और 27 फरवरी तक लगातार कार्यरत रहेगा।
➡ नियंत्रण कक्ष की हेल्पलाइन नंबर: 06272-240600।
➡ तीन शिफ्ट में दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
➡ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court दरभंगा में खौफनाक मर्डर: महिला को फरसा से काटने वाला दोषी करार, अब 18 नवंबर का इंतजार!

शांति समिति की बैठक और निगरानी के निर्देश

➡ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, थाना अध्यक्षों और अनुमंडल पदाधिकारियों को शांति समिति की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।
➡ गांव स्तर पर आसूचना संकलन के लिए प्रखंड विकास अधिकारी ग्राम सेवक, पंचायत मुखिया, सरपंच और स्थानीय लोगों का सहयोग लेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime जाले में हड़कंप! 16 साल की लड़की गायब, मां बोली - 7 लोगों ने मेरी बेटी को किया अगवा!

वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे तैनात

➡ सभी अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
➡ अपर समाहर्ता नीरज कुमार, अनिल कुमार और कुमार प्रशांत को अलग-अलग क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अवकाश स्थगित, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

➡ सभी पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों का अवकाश अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
➡ असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
➡ महाशिवरात्रि पर्व में सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime घर में घुसकर सैनिक का सिर फोड़ा, जेठ-जेठानी ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जिला प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने का अनुरोध किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

तेजस्वी यादव का CM Samrat पर सबसे बड़ा हमला: ‘बिहार में कानून-व्यवस्था चरमराई, लोग अपनी जान खुद बचाएं’

Bihar Law and Order: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मधुबनी गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलत#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#MadhubaniNews

Gaya Crime दिवाली गिफ्ट में शराब! गया में डॉक्टर के पास पहुंचे दो लोग, गाड़ी से निकला हैरान करने वाला सामान | दवा कंपनी...

Gaya Crime News: गया में दिवाली गिफ्ट की आड़ में शराब पहुंचाने आए दो लोगों को डेल्हा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग दवा कंपनियों से जुड़े बताए जा रहे हैं।#GayaCrime,#BiharLiquorBan,#DiwaliGiftScam

Patna Encounter | पटना में अल सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ ! 3 खूंखार अपराधी मारे गए | SHO को भी...

Bihar Encounter: पटना में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर के शेरपुर में एसटीएफ और जिला पुलिस की कार्रवाई में तीन वांछित अपराधी मारे गए, जबकि थानाध#BiharEncounter,#PatnaCrime,#ManeerPolice

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला कांड! कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटे समेत 7 लोगों को मार डाला | लाश को अलग -अलग...

Bengaluru Crime: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी, सात साल के बेटे और ससुराल के पांच अन्य सदस्यों की हत्या कर दी। पुलिस ने एक बच्चे का शव बरामद#BengaluruCrime,#FamilyMurder,#CabDriverArrested