
हुसैन मंसूरी ,दरभंगा, देशज टाइम्स। सरकारी स्तर पर उदासीन दिख रही अलाव की व्यवस्था से लोग किसी तरह ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। बढ़ती ठंड के बीच लकड़ी की व्यवस्था निगम की ओर से नहीं होने से लोग परेशान हैं।
चौक-चौराहों पर जहां कहीं भी आवश्यकता होती है, लकड़ी की व्यवस्था की जानी चाहिए ऐसा लोगों का कहना था। अपने आपस में एक दूसरे के सहयोग से लकड़ी की व्यवस्था या पुरानी घर के लकड़ी की जुगाड़ कर आज जलाकर थोड़ी बहुत राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।
स्थानीय रहमगंज में स्थानीय लोगों के खुद की व्यवस्था से लड़की लाकर ठंड से बचने की कोशिश करते हुए 3 दिनों से कड़ाके की ठंड जारी है वही लालबाग, करमगंज चौक में भी लोगों ने लकड़ी की व्यवस्था कर अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
शाम के समय पारा 20 डिग्री तक पहुंच जाती है शहर में जगह-जगह यही आलम है लोग घर के बाहर या चौक पर अलाव जलाकर आग का सहारा ले रहे हैं और ठंड से बचने का जुगाड़ कर रहे हैं। चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था करने से स्थानीय लोगों रिक्शा चालकों सहित आने जाने वाले राहगीरों को भी इस से राहत मिलती है। ठंड 2 दिनों से काफी बढ़ गया है।
औरख् आगे भी ठंड कम होने का कोई अनुमान नहीं जताया जा रहा है। शाम होते होते 8 से 7 डिग्री तक ठंड पहुंच जाती है। साथ में, कनकनी भी काफी बढ़ जाती है। विशेष रूप से बुजुर्ग और बच्चों को गर्म कपड़े बनकर रहने चाहिए ठंड के कारण अधिकांश लोग घरों में दुबके बैठे हैं। गरीब परिवारों जिनका रोज कमाना और खाना होता है। वैसे परिवारों पर सबसे ज्यादा ठंड का असर होता है।








You must be logged in to post a comment.