spot_img

दरभंगा के कमतौल में लाठी, डंडा, रॉड से पीटकर वृद्धा की हत्या

spot_img
- Advertisement -
मुख्य बातें: जानलेवा हमला में जख्मी वृद्धा की मौत इलाज के क्रम में हो गई, अंत्यपरीक्षण कर वृद्धा का शव परिजनों को सौंपा, रविवार को शव का दाह संस्कार कर दिया गया, जानलेवा हमला की प्राथमिकी अब हत्या में तब्दील हो जाएगी, इस मामले में कमतौल थाना कांड संख्या 120/23 दर्ज है, इसमे नौ प्राथमिकी आरोपी बनाए गए हैं, जिनमे तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है, पढ़िए पूरी खबर
कमतौल,देशज टाइम्स ब्यूरो। कमतौल थाना कांड संख्या 120/23 (जानलेवा हमला) अब भादवि की धारा 302 में तब्दील हो जाएगी।
इस आशय की जानकारी कमतौल थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने देते हुए बताया कि सूचना मिली है की इस कांड की वादिनि प्रमिला देवी (60) गंभीर रूप से जख्मी हो, डीएम सीएच दरभंगा में इलाजरत थी।
बेंता ओपी की ओर से भेजे गए फर्द बयान पर जानलेवा हमला, दुर्व्यवहार, लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज कर मुहम्मदपुर निवासी योगेंद्र साह, अमरजीत साह, अमरदीप साह सहित नौ को प्राथमिकी आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

इसमे योगेंद्र साह, अमरजीत एवम् अमरदीप को गिरफ्तार कर कमतौल पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रविवार के अपराह्न ज्ञात हुआ है कि इस कांड के वादिनि की मौत बीते शनिवार को ही इलाज के क्रम में हो गई।

इसका अंत्यपरीक्षण कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद रविवार को गांव में शोकाकुल माहौल में दाह संस्कार कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते 30 मई की रात अपने घर पहुंची वादिनि के साथ गाली गलौज कर इसी गांव के नौ नामजदों ने लाठी, डंडा, लोहे का रॉड आदि से हमला कर पूरी तरह जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

वहीं मार खा रही अपनी सास को बचाने पहुंची रेखा देवी के साथ भी दुर्व्यवहार, मारपीट, लूटपाट आदि को अंजाम दे जख्मी कर दिया था। इसका फर्द बयान बेंता ओपी में दर्ज हुआ था।

- Advertisement -

बेंता ओपी से दर्ज बयान कमतौल थाना पहुंचा। इसके बाद बीते शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान का जिम्मा प्रअनि रजनी कुमारी को दिया गया, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...