

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। दो प्रखंडों को जोड़ने वाली बेनीपुर-मनीगाछी जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर सझुआर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार झा उर्फ रोहित एवं रमौली पंचायत के मुखिया उगन झा ने शुक्रवार से बेनीपुर प्रखंड मुख्यालय धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ कर दिया है।
इस अवसर पर बेनीपुर प्रखंड के अधिकांश मुखिया उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राम मोहन झा ने कहा कि बेनीपुर-मनीगाछी जर्जर सड़क सरक दो प्रखंड मुख्यालय, दो अनुमंडल, दो विधानसभा,दो सिद्धपीठ, नवादा भगवती व वाणेश्वरी भगवती स्थान सहित कई प्रमुख ग्रामों को जोड़ता है।
अठारह किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण के लिए 21 सितंबर 20 को तत्कालीन विधायक सुनील चौधरी ने इस सड़क का शिलान्यास किए थे। परंतु ग्रामीण कार्य प्रमंडल बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता की लापरवाही के कारण यह सड़क नहीं बन सका।
27 सितंबर 21 तथा 18 मई 22 को कार्यपालक अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। लेकिन, अब तक आश्वासन के बावजूद सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।
ऐसे में, बेनीपुर प्रखंड के दो मुखिया की ओर से जनहित में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। जब तक सड़क निर्माण की दिशा में प्रशासन की ओर से ठोस पहल नहीं किया जाएगा तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगा।
सभा को संबोधित करते हुए रजनीकांत पाठक ने कहा कि अनशन सूचना के बावजूद भी कार्यपालक अभियंता का नहीं आना अफर शाही का नमुना है। उन्होंने मांग को लेकर दरभंगा से पटना तक संघर्ष करने की प्रतिबद्धता दुहराती। सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख लोगों में अंजनी कुमार झा बबलू, प्रो रमन कुमार, संजीव निषाद बम बम, क्रांतिकारी राघव कुमार झा, योगेंद्र यादव, मुरारी मिश्रा, ध्रुव स्वामी, उपप्रमुख नुनु प्रसाद महतो, सामाजिक कार्यकर्ता बी पी सिंह, इंद्र भूषण झा पप्पू, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश कुमार झा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।


