- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिजली की लचर व्यवस्था के विरोध में 6 सितंबर को उपभोक्ताओं की ओर से बिरौल स्थित सहायक अभियंता के कार्यालय के समक्ष संभावित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
- Advertisement -
इसमें गौड़ाबौराम के अलावा बिरौल के बिजली उपभोक्ता भी शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई सौरभ कुमार का कहना है कि बिजली लोडशेडिंग की समस्या स्थानीय स्तर पर नहीं है बल्कि ग्रीड से ही बिजली सप्लाई मे कटौती होने से क्षेत्र में इस तरह की समस्या हो रही है। उपर से सुधार होते ही क्षेत्र में बिजली सप्लाई स्वयं ठीक हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार पिछले दो माह से पुरे अनुमंडल क्षेत्र में बिजली सप्लाई मे कमी आने से उपभोक्ताओं मे विभाग और सरकार के प्रति काफी आक्रोश है।
इससे पूर्व भी बिरौल विकास यूवा मोर्चा के सदस्यों ने विद्युत कार्यालय से लेकर बिहार सरकार के उर्जा मंत्री तक अपने ज्ञापन के माध्यम से बिजली समस्या को अवगत कराते हुए इसमें सुधार कराने की मांग किया था। बावजूद स्थिति मे कोई खास सुधार नहीं हो पाया।
- Advertisement -





