spot_img

Darbhanga के केवटी में हड़ताल के 16वें दिन आशा ने बजाईं घूम-घूमकर थाली

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। आशा और आशा फैसिलिटेटरों का 9 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए 16 वें दिन हड़ताल जारी रहा। इस दौरान आशा व फैसिलिटेटरों ने केवटी-रनवे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में नारे लगाते हुए घूम-घूमकर थाली बजाकर प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

इसका नेतृत्व बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) के अमिरा देवी, रेणु झा, राधा देवी, और सुनिता देवी ने संयुक्त रूप से किया। इनके समर्थन खेग्रामस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र कुमार भी मौजूद थे।

- Advertisement -

इस दौरान आशा-फैसिलिटेटरों ने महिला सशक्तीकरण धोखा है, आशा वर्कर भूखा है, हड़ताली आशा करे पुकार, खाली थाली भरो सरकार, भूखे पेट काम नहीं करेंगे-मासिक मानदेय लेकर रहेंगे, एक हजार में दम नहीं, 10 हजार से कम नहीं, आदि नारा लगाते हुए थाली पीटकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जता रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा जन सुनवाई: आयुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश, जानिए क्या रहा खास?

इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए खेग्रामस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने कहा कि आशा व आशा फैसिलिटेटर की थाली पीटो आंदोलन से सरकार को सबक लेना चाहिए और सम्मानजनक वार्ता का पहल अविलंब करना चाहिए।

हड़ताल अब समाज का आंदोलन बन गया है, आशा की मांगों पर सरकार का पहल नही हुआ तो समाज के लोकतांत्रिक ताकतों को संगठित कर आंदोलन की धार को मजबूत करेंगे।

सभा को संबोधित करने वालों में सुनैना देवी, अनिता दास, इन्द्रा देवी, लीलावती देवी, किरन कुमारी, ललिता देवी, रेणु चौधरी, रीता झा, पूनम कुमारी, जाहिरा खातुन, शाहिदा खातुन, नीलम देवी, सरिता देवी, पुतुल देवी, रानी देवी, रिचन देवी, साधना देवी, भावना देवी आदि ने संबोधित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, PRS कक्ष में लगी आग, फिर क्या हुआ!

मुजफ्फरपुर आग: आज मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। पैसेंजर रिजर्वेशन...

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...