

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर कृष्ण नन्दन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में विभागीय निर्देश के आलोक में भूमि विवाद मामलों से संबंधित बैठक आयोजित की गयी।
- Advertisement -
बैठक में भूमि विवाद से सबंधित कुल (03) तीन मामलों की सुनवाई की गयी। उक्त 03 मामलों में से 02 मामले में समझौता के आधार पर भूमि विवाद का निष्पादन किया गया।
- Advertisement -
शेष 01 मामलों में सभी संबंधित थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया तथा सुनवाई की अगली सुनवाई तिथि 21 जून 2022 को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
- Advertisement -


