back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के घनश्यामपुर में पुलिस दल पर पत्थरबाजी और जानलेवा हमले में एक गिरफ्तार, लगातार छापा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा गांव में एक कांड के नामजद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में गई पुलिस दल पर ईंट पत्थर से लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसमें बज्रा 2 बिरौल के एसआई रामप्रवेश राम एवं घनश्यामपुर थाना के पीएसआई व अनुसंधानकर्ता संजीवन पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए, अन्य चार पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आई।

- Advertisement -

 

जख्मी हालत में दोनों पुलिस पदाधिकारी को सीएचसी बिरौल मे भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। यह घटना बीते देर रात की है।दरभंगा के घनश्यामपुर में पुलिस दल पर पत्थरबाजी और जानलेवा हमले में एक गिरफ्तार, लगातार छापा

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bihar Board Matric Exam: तीसरे दिन भी नकल पर चली नकेल, SDO की चेतावनी से मचा हड़कंप, जानें कितने छात्र रहे अनुपस्थित

जख्मी पुलिस पदाधिकारी रामप्रवेश राम ने बताया कि घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा निवासी फरार चल रहे मुख्य आरोपी जामुन मुखिया को गिरफ्तार करने गया था। आरोपी के अपने घर में छुपे होने की सूचना पर उसके घर को चारों ओर से घेर लिया गया।

 

आरोपी के परिजन घर का दरबाजा खोलकर बोले कि जामुन घर पर नहीं है। लेकिन वह कमरे के छज्जी में छुपकर बैठा आरोपी जामुन को ज्योंही पकड़ने का प्रयास किया कि कुछ महिला-पुरुषों ने रोड़ेबाजी कर दिया। रास्ता संकीर्ण रहने से पुलिस टीम को आरोपी के समर्थकों ने घेर लिया। दरभंगा के घनश्यामपुर में पुलिस दल पर पत्थरबाजी और जानलेवा हमले में एक गिरफ्तार, लगातार छापापुलिस बल किसी तरह जान बचाने में सफल रही। एसआई श्री राम ने बताया कि रोड़ेबाजी में इन्हें एवं घनश्यामपुर थाना के पीएस आई संजीवन पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: पटना से आई टीम ने खंगाला अलीनगर अस्पताल का कोना-कोना, व्यवस्था देख अधिकारियों के चेहरे पर आई मुस्कान

इसके अलावा  छापामारी दल मे शामिल सिपाही योगेन्द्र कुमार, शज्जाद अहमद, सानु कुमार, सुरज कुमार पासवान को इंटरनल चोटें आई है। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी जामुन मुखिया को गिरफ्तार करने घनश्यामपुर पुलिस एवं बज्रा 2 की टीम बेलबाड़ा गांव गई थी।

 

इस दौरान आरोपी के समर्थकों ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शेष दोषी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Electric Scooter: भविष्य की सवारी, स्विचेबल बैटरी के साथ!

Electric Scooter: भविष्य की सवारी, स्विचेबल बैटरी के साथ! Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर आज के...

मंगल मकर में, गुरु मिथुन वक्री: आज का राशिफल और उनके विशेष प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: आध्यात्मिक चेतना और ब्रह्मांडीय ऊर्जा के संगम में, ग्रहों की चाल...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन है आपके लिए बेहतर?

स्मार्टफोन: भारतीय टेक बाजार में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा...

O Romeo Box Office Collection: क्या शाहिद कपूर की फिल्म तोड़ेगी ‘हैदर’ का रिकॉर्ड? जानें 7वें दिन की कमाई!

O Romeo Box Office Collection: सिनेमाघरों में दस्तक देते ही शाहिद कपूर की 'ओ'रोमियो'...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें