प्रभास रंजन। दरभंगा की लहेरियासराय थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक (Darbhanga Crime। DeshajTimes.Com) आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार के अब्दुल्लाहपुर निवासी गणेश मंडल के पुत्र धर्म कुमार मंडल के रूप में हुई है।
लहेरियासराय थाना के दरोगा अमित कुमार दल बल के साथ
जानकारी के अनुसार, लहेरियासराय थाना के दरोगा अमित कुमार दल बल के साथ बुधवार की शाम पंडासराय रोड में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान धर्म कुमार मंडल चोरी के हीरो स्पेलेंडर बाइक से आ रहा था। वह वाहन चेकिंग देख बाइक घुमाकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को खदेड़ कर पकड़ लिया।
जब बाइक की जांच की तो वह कागजात नही दिखा पाया
जब बाइक की जांच की तो वह कागजात नही दिखा पाया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने बताया कि यह बाइक कुछ दिन पूर्व चोरी कर लिया था। इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज की गई थी।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित धर्म कुमार मंडल को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।