spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में निकाय चुनाव प्रचार के बचे सिर्फ 3 दिन शेष, चिल्ल-पौ मचा रहा भोंपू…लोग कह रहे इसे कानफाडू ऊब

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। नगर परिषद चुनाव के अंतिम चरण में चुनाव प्रचार अभियान तेज पकड़ ली है। मुख्य सड़क से लेकर गली-गली तक लाउडस्पीकर के शोर-शराबे ने आम लोगों को उबाउ लगने लगी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बेनीपुर नगर परिषद चुनाव प्रचार का अब 3 दिन शेष बचे हुए हैं। इसमें वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी से लेकर मुख्य पार्षद पद तक के प्रत्याशी अपनी सारी ताकत झोंक दी है।

- Advertisement -

पर्चा पोस्टर से लेकर लाउडस्पीकर के कान फारु आवाज गुंजायमान हो रही है ।साथ ही सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के हुजूम के साथ हर घर दस्तक देने में मशगूल हैं। बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के 29 वार्डों में  161 वार्ड सदस्य पद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Jewelry Heist: दरभंगा में करोड़ों के गहने और लाखों कैश लूट में पढ़िए प्रेम ज्वेलर्स के मालिक मनोज ठाकुर का बड़ा खुलासा... फोन, पुलिस, सवाल और आरंभिक तेज़ी!

जबकि मुख्य पार्षद पद के लिए 16 एवं उप मुख्य पार्षद पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनके भाग्य का निर्णय आगामी 18 दिसंबर को 55641 मतदाता जिसमें 26235 पुरुष मतदाता एवं 29401 महिला मतदाता उनके भाग्य को ईवीएम में कैद करेंगे। जो कि आगामी 20 दिसंबर को मतगणना के दौरान उजागर होगी ।

दूसरी ओर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी शंभु नाथ झा के नेतृत्व में स्थानीय पदाधिकारी द्वारा चुनाव की तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ईवीएम सीलिंग का काम समाप्त हो चुका है और लगातार सेक्टर मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के साथ-साथ जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण एवं दायित्व तय कर दी गई है।

इधर, पुलिस पदाधिकारी की ओर से प्रत्येक मतदान केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की गई है। इससे कि मतदान शांतिपूर्ण एवं पवित्रता के साथ संपन्न हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News : मधुबनी में रोका और बाजार जा रहे युवक को दिनदहाड़े मार दी ताबड़तोड़ गोली

Madhubani Firing: बिहार के मधुबनी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी लूट के बाद Bihar STF का ऑपरेशन नारायण चौक, पढ़िए मिनट टू मिनट एनकाउंटर का किस्सा!

बिहार एसटीएफ एक्शन: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मोर्चा...

Bihar Politics: हलचल मचाने की तैयारी में Bihar BJP, गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं पर फोकस, संजय सरावगी ने दिया 7 दिनों का बड़ा टास्क

बिहार बीजेपी: बिहार की सियासत में हलचल मचाने की तैयारी में है बीजेपी। पार्टी...