back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 13, 2025

Darbhanga में खुला पालना घर…मां की ममता हर सुबह यहां मेहमान होगी, मुस्कान खिलेंगी, खिलौनों से बातें होंगी

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा में खुला पालना घर…मां की ममता हर सुबह यहां मेहमान होगी, मुस्कान खिलेंगी, खिलौनों से बातें होंगी।

- Advertisement - Advertisement

जिला पदाधिकारी (DM) राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में पालनाघर (Creche) का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित इस पालनाघर का शुभारंभ वरीय पुलिस अधीक्षक ने नारियल फोड़कर किया।

- Advertisement - Advertisement

कार्य दिवसों में सुबह 9:15 से शाम 6:30 बजे तक रहेगा खुला

पालनाघर हर कार्यदिवस (Working Days) में सुबह 9:15 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहेगा। यह विशेष रूप से पुलिस लाइन में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के छोटे बच्चों के लिए तैयार किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हायाघाट के निशांत झा को मिला प्रतिष्ठित Humanitarian Excellence Award: समाज सेवा का सम्मान

महिला कर्मियों को मिलेगा राहत

जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की नीति के तहत महिला कर्मियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पालनाघर का उद्देश्य है कि महिला पुलिसकर्मी अपने बच्चों की देखभाल के साथ दफ्तर के कार्य भी सुचारू रूप से कर सकें।
महत्वपूर्ण बात यह भी है कि यहां पुरुष कर्मी भी अपने बच्चों को रख सकते हैं।

छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए सुविधा

  • पालनाघर में 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए व्यवस्था की गई है।

  • बच्चों की देखरेख के लिए एक क्रेच वर्कर और एक सहायक क्रेच वर्कर को नियुक्त किया गया है।

  • नियुक्ति पत्र खुद डीएम और एसएसपी द्वारा रिंकी कुमारी एवं काजल को प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court News: हत्या के प्रयास, दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी मामलों में जमानत याचिकाएं खारिज, आरोपियों को कोर्ट में सरेंडर का आदेश

बच्चों के लिए बेहतरीन सुविधा

पालनाघर में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं:

  • खेलने के लिए खिलौने

  • आराम के लिए बेड

  • किचन और आरओ (RO Water) सुविधा

  • दीवारों पर बाल चित्रकारी और सजावट

  • स्तनपान (Breastfeeding) के लिए अलग से स्थान चिन्हित

14 बच्चों का रजिस्ट्रेशन, 10 बच्चे हुए उपस्थित

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक 14 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, और उद्घाटन के दिन 10 बच्चे उपस्थित रहे। उन्होंने इसे पुलिस कर्मियों के लिए खुशी का दिन बताया।

डीपीओ आईसीडीएस चांदनी सिंह ने कहा

डीपीओ आईसीडीएस चांदनी सिंह ने कहा कि पुलिस लाइन में बना पालनाघर महिला कर्मियों के लिए वरदान साबित होगा। अब महिलाएं बिना किसी चिंता के अपने कार्यक्षेत्र में पूरी तरह मन लगा सकेंगी।

यह भी पढ़ें:  जाले: रिश्तों की डोर हुई तार-तार, पति और देवर पर महिला ने लगाया गंभीर Sexual Assault Case का आरोप

कार्यक्रम में अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे:

  • उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार

  • अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) श्री राकेश रंजन

  • उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्री सत्येंद्र प्रसाद

  • नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी

  • डीएसपी पुलिस लाइन, सार्जेंट

  • जिला परियोजना प्रबंधक जयवंती सिन्हा

  • जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार

  • केंद्र प्रशासक अजमतुन निशा

कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी ने बच्चों के साथ गुब्बारे उड़ाकर खुशी का इजहार भी किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CM Mahila Rojgar Yojana: बिहार में पुरुषों के खाते में पहुंचे ₹10 हजार, अब वापसी के नोटिस से हड़कंप

CM Mahila Rojgar Yojana: चुनावों से पहले महिलाओं के सशक्तिकरण के जिस दीपक को...

मलयालम अभिनेत्री हमला मामला: श्वेता मेनन ने कहा- सजा पर्याप्त नहीं, AMMA पीड़ित के साथ

मलयालम अभिनेत्री हमला मामला: न्याय की राह अक्सर लंबी और पथरीली होती है, लेकिन...

Shani Gochar 2026: चांदी के पाए पर सवार शनिदेव बदलेंगे इन 3 राशियों का भाग्य

Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का विशेष स्थान है और इनमें कर्मफल...

BPSC 71st: प्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों के लिए बड़ा ऐलान, सरकार देगी प्रोत्साहन राशि

BPSC 71st News: सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ चुके अभ्यर्थियों के लिए बिहार सरकार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें