back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल-बंगराहटा रोड पर बाइक सर्विस सेंटर पर फायरिंग, दबंगई का खुला राज…3 Splendor बाइक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बिरौल-बंगराहटा रोड पर हाटगाछी के निकट बाइक सर्विस 24 सेंटर पर हुए फायरिंग की घटना में प्रतिष्ठान के मालिक बिक्रम कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर पुलिस ने चार नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया (Open secret of firing in bike agency…3 Splendor bike) है।

- Advertisement -

वहीं, एजेंसी स्टाफ ओमप्रकाश और एक बाइक चोर सुधीर कमती को पूछताछ (Open secret of firing in bike agency…3 Splendor bike) के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस को दिये आवेदन मे बिक्रम सिंह ने कहा है कि इनका एक प्रतिष्ठान एंटरप्राइजेज के नाम से कुशेश्वरस्थान के सत्तीघाट में और सुपौल के हाटगाछी में बाइक सर्विस 24 के नाम से चलता है।
इसी दौरान जब ये 26 अप्रैल को स्टॉक चेक किया तो उसमे तीन स्प्लेंडर बाइक कम पाया। छानबीन करने पर इनका स्टाफ ओम प्रकाश पिता रामाशीष यादव ने बताया कि उसने ही तीन बाइक गायब किया है।
इसमें से एक बाइक अपने उपयोग में लाता है। दूसरा घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बंगरहट्टा गांव निवासी मनीष पासवान और बिरौल थाना क्षेत्र के बिरौल निवासी आदित्य सिंह को दिया है, जो इस्तेमाल करते हैं।
जबकि तीसरा बाइक कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के महरी गांव निवासी सुधीर कुमार कमती के सहयोग से दरभंगा मे बेच दिया है। बिक्रम ने कहा कि 27 अप्रैल को सुबह हाटगाछी स्थित एजेंसी से मनीष पासवान एवं आदित्य सिंह को फोन किया और बोला कि आपलोग मेरे एजेंसी का बाइक उपयोग कर रहे हैं, जिसे वापस कर दिजिए।
कुछ देर बाद एक अज्ञात व्यक्ति गायब हुए तीन में से एक बाइक लेकर एजेंसी के बाहर खड़ा कर दिया। इसके बाद मनीष पासवान एजेंसी पर पहुंचा और दबंगई से बोला कि तुम्हारा बाइक मिल गया अब कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, कहीं शिकायत किया तो अंजाम बुरा होने की बात कह कर चला गया।
बिक्रम ने आगे बताया कि ज्योंही इन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए फोन करने लगाया कि तभी मनीष पासवान, आदित्य सिंह तथा तीन अन्य अज्ञात लोग एजेंसी पर पहुंच कर लूटपाट करने और जान से मारने की नीयत से इनपर गोली चला दिये।
उन लोगों ने कुल तीन फायर किये। इसी दौरान बाहर खड़े एजेंसी के पार्टनर घनश्याम साहु को उक्त लोग मारने लगे जिससे वह जख्मी हो गए। गोली चलने के आवाज और हल्ला पर काफी लोग जुट गए। यह सारा घटना क्रम सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है।

यह भी पढ़ें:  क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आने वाला है सबसे बड़ा ट्विस्ट, मिहिर-तुलसी का रिश्ता फिर जुड़ेगा?
एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया है। घटना को अंजाम देने वाले लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए घनश्यामपुर थानाध्यक्ष को आदेश दिया गया है। सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दुबई के ‘द मीडोज’ में विवेक ओबेरॉय का सपना महल, पत्नी प्रियंका ने बुना हर कोना

Vivek Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी...

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसर

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसरक्लीन मैक्स एनवायरो...

विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना वेडिंग: शादी से पहले उदयपुर में होगी ग्रैंड डिनर पार्टी!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के दो सबसे चहेते सितारे, 'अर्जुन रेड्डी'...

T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफान मचा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें