back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में घर में चोरी करने घुसे अपराधियों ने जेवरात और कैश किया साफ, गृहस्वामियों को पिस्टल सटाया, चाकू मार महिला समेत 2 को किया जख्मी, ग्रामीणों ने दिखाई दिलेरी, एक अपराधी को दबोचा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के पड़री पंचायत के धकजरी गांव में देर रात कुछ बदमाशों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया साथ ही गृह स्वामी को धारदार हथियार से मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

वहीं, घर में रखे सारा कीमती सामान भी अपने साथ ले गए। इसी दौरान एक बदमाश को लोगों ने पकड़ कर उसे जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बिजली संकट! मंगलवार को 6 घंटे तक बत्ती रहेगी गुल, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट
जानकारी के अनुसार हथियारबंद कुछ बदमाशों ने शबाना खातून के घर में चोरी करने घुसा। जिसमें घर में रखे सभी आभूषण पैसे सहित कई तरह के कीमती सामान अपने साथ ले गए।
घर वालों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पहले पिस्तौल दिखाया और फिर चाकू से मारकर शबाना खातून उसके पिता सुलतान को बुरी तरह जख्मी कर दिया।
घरवालों की ओर से शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को इकट्ठा होते देख बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान लोगों ने एक बदमाश अमरजीत पासवान को पकड़ लिया।
जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जख्मियों को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया। वहीं एक को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
लोगों ने एक पिस्तौल, कारतूस और चाकू बरामद कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर हीरा पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
इससे पूर्व अमरजीत पासवान को लोगों ने पकड़ लिया था। बदमाशों की संख्या चार बताया जा रहा है। गृहस्वामी की ओर से थाना में आवेदक दिया गया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दुबई के ‘द मीडोज’ में विवेक ओबेरॉय का सपना महल, पत्नी प्रियंका ने बुना हर कोना

Vivek Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी...

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसर

क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश का बड़ा अवसरक्लीन मैक्स एनवायरो...

विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना वेडिंग: शादी से पहले उदयपुर में होगी ग्रैंड डिनर पार्टी!

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के दो सबसे चहेते सितारे, 'अर्जुन रेड्डी'...

T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफान मचा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें