spot_img

दरभंगा में पांच चरणों में पैक्स मतदान 26 नवंबर से शुरू, District Control Room@Active

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, 25 नवंबर, 2024। जिला निर्वाचन पदाधिकारी(सस)-सह-जिला पदाधिकारी  राजीव रौशन ने कहा है कि दरभंगा जिलान्तर्गत पैक्स निर्वाचन 2024 के अवसर पर मतदान एवं मतगणना के लिए निर्गत जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है।

- Advertisement -

बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार, बिहार पटना द्वारा दरभंगा जिलान्तर्गत पैक्स निर्वाचन-2024 के अवसर पर दरभंगा जिला में सभी चरणों में दिनांक 26.11.2024, 27.11.2024, 29.11.2024, 01.12.2024 एवं 03.12.2024 कुल पांच चरणों में मतदान की तिथि निर्धारित है।

- Advertisement -

उक्त मतदान की तिथि के दूसरे दिन मतगणना का कार्य किया जाना है। उक्त मतदान एवं मतगणना के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए गश्ती सह मतपेटिका संग्रहण दल, सेक्टर दण्डाधिकारी एवं जोनल दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा - मधुबनी - भागलपुर को 24 घंटे मिलेगी बिजली, बेगूसराय को सबसे बड़ा फायदा | पढ़िए -दरभंगा के बिठौली- पीरपैंती- झंझारपुर-लौकही- फुलपरास और पंडौल

मतदान / मतगणना कार्य स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समाहरणालय, दरभंगा में एक जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना 25 नवंबर के पूर्वाह्न 05:00 बजे से दिनांक 04.12.2024 के अपराह्न तक दो पाली में स्थापित किया जाता है। इसमें पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272-240600 है।

जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में चांदनी कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), दरभंगा-9431005040 रहेंगी तथा वरीय प्रभार में नीरज कुमार दास, अपर समाहर्त्ता, दरभंगा-9473191318 रहेंगे।

नियंत्रण कक्ष प्रभारी आवश्यकता होने पर स्वयं के स्तर से नियंत्रण कक्ष में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका की प्रतिनियुक्ति अपर समाहर्त्ता, दरभंगा से विमर्श कर करेंगी तथा इसकी सूचना जिलाधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगी।

जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, मतदान वाले प्रखंड के प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी / मतदान पदाधिकारी से सम्पर्क बनाये रखेंगे तथा प्रत्येक घंटे मतदान के संबंध में खैरियत प्रतिवेदन प्राप्त कर पंजी में दर्ज करेंगे एवं प्रभारी पदाधिकारी के माध्यम से खैरियत प्रतिवेदन मतदान के प्रतिशत के साथ अधोहस्ताक्षरी को प्रत्येक घंटे उपलब्ध करावेंगे एवं निर्धारित समय पर राज्य निर्वाचन प्राधिकार एवं उच्चाधिकारी को भेजना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Robbery दरभंगा के सिमरी अंबिका ज्वेलर्स में ज्वेलरी शॉप से झांसा देकर 19 लाख की लूट, 2 अपराधियों ने दिनदहाड़े ऐसे दिया वारदात को अंजाम

मतदान वाले सभी प्रखंडों से मतदान के संबंध में प्राप्त होने वाले सभी शिकायतों को पंजीकृत करेंगे एवं तदनुसार अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए प्रतिनियुक्त संबंधित पदाधिकारी को तत्काल अवगत कराएंगे। वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी आवश्यकतानुसार जिला नियंत्रण कक्ष में वाहन उपलब्ध कराएंगे।

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा मतदान के दिन प्रातः 05.00 बजे से संध्या तक के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में पुलिस बल एवं पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति अपने स्तर से करेंगे।
जिला सहकारिता पदाधिकारी, दरभंगा स्वयं भी जिला नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर समय पर खैरियत प्रतिवेदन भेजना एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। पहले चरण का मतदान 26 नवंबर, द्वितीय चरण का मतदान 27 नवंबर, तृतीय चरण का मतदान 29 नवंबर, चौथे चरण का मतदान 01 दिसंबर एवं पांचवें चरण का मतदान 03 दिसंबर को होना है।

पहले चरण का मतगणना 26 नवंबर मतदान के तुरंत पश्चात अथवा 27 नवंबर, द्वितीय चरण का मतगणना 27 नवंबर मतदान के तुरंत पश्चात अथवा 28 नवंबर, तृतीय चरण का मतगणना 29 नवंबर मतदान के तुरंत पश्चात अथवा 30 नवंबर, चौथे चरण का मतगणना 01 दिसंबर मतदान के तुरंत पश्चात अथवा 02 दिसंबर एवं पांचवें चरण का मतगणना 03 दिसंबर मतदान के तुरंत पश्चात अथवा 04 दिसंबर को होना है। पहले चरण की निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति 29 नवंबर, द्वितीय चरण की 30 नवंबर, तृतीय चरण की 02 दिसंबर, चौथा चरण की 04 दिसंबर एवं पांचवा चरण के लिए 06 दिसंबर निर्धारित है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Robbery दरभंगा के सिमरी अंबिका ज्वेलर्स में ज्वेलरी शॉप से झांसा देकर 19 लाख की लूट, 2 अपराधियों ने दिनदहाड़े ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पहले चरण में बेनीपुर, हायाघाट, गौड़ाबौराम प्रखंड के लिए 26 अक्टूबर को सूचना प्रकाशन किया जाएगा। 26 नवंबर को मतदान होगा। इसी प्रकार दूसरे चरण में सिंहवाड़ा, अलीनगर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, कुशेश्वरस्थान प्रखंड के लिए 28 अक्टूबर को सूचना प्रकाशन किया जाएगा। 27 नवंबर को मतदान होगा। तृतीय चरण में जाले, तारडीह, किरतपुर, दरभंगा सदर प्रखंड के लिए 30 अक्टूबर को सूचना का प्रकाशन किया जाएगा एवं 29 नवम्बर को मतदान होगा।

चौथा चरण में केवटी, मनीगाछी,घनश्यामपुर, बहादुरपुर प्रखंड हेतु 01 नवम्बर को सूचना का प्रकाशन किया जाएगा तथा 01 दिसंबर 2024 को मतदान होगा। पांचवा चरण में बिरौल, हनुमाननगर, बहेड़ी प्रखंड के लिए 03 नवंबर को सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। 03 दिसंबर को मतदान होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना रावण वध से घर लौटने की भारी भीड़ हुई बेकाबू! मची भगदड़ |पैरों तले दबने से 4 महिलाएं जख्मी

Masaurhi Ravan Dahan: पटना के मसौढ़ी स्थित गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार पर अचानक भारी भीड़ का दबाव बढ़ गया। इस #MasaurhiNews,#RavanDahan,#PatnaSafety

Bihar JDU Conflict जेडीयू में भूचाल! ‘संजय झा को चाहिए ललन सिंह की कुर्सी, CM Samrat को भी कर रहे परेशान’ – पूर्व नेता...

Bihar JDU Conflict: जेडीयू से निष्कासित नेता छोटू सिंह ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि संजय झा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह #BiharJDU,#SanjayJha,#ChhotuSingh

वोटिंग से पहले नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, CM सम्राट चौधरी पहुंचे अस्पताल, अनंत सिंह के बिगड़े बोल!

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, CM सम्राट चौधरी ने अस्पताल में मुलाकात की। विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार की बीमारी प #BiharPolitics,#NeerajKumar,#SamratChoudhary

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रशांत किशोर को बताया ‘एक्सीडेंटल विधायक’, कहा – CM उन्होंने नहीं बनाया!

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने किशोर को 'एक्सीडेंटल विधायक' बताया और कहा कि मुख्यमंत्री उन्होंने नहीं बना #BiharPolitics,#MithileshTiwari,#PrashantKishor