back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

Darbhanga News : सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर पंचायतीराज पदाधिकारी मधुकांत प्रसाद ने कहा-दिव्यांग हमारे समाज के सजग प्रहरी, मुख्यधारा से जोड़कर दें उन्हें सम्मान

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा। दिव्यांग हमारे समाज के अहम हिस्सा हैं। इसी परिकल्पना को साकार करते हुए समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रखंड कार्यालय के जनप्रतिनिधि भवन पर मंगलवार को दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

साथ ही कल्याणकारी योजनाओं पर जमकर चर्चा करते हुए प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी मधुकांत प्रसाद (Panchayati Raj Officer Madhukant Prasad) ने कहा, दिव्यांग हमारे समाज के सजग प्रहरी हैं। उनका सम्मान और सरकारी सहायता प्रदान करना सबों का कर्तव्य है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन दिव्यांगजनों की सहायता को लेकर सजग है। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले यह सफल प्रयास होना चाहिए। प्रमुख प्रतिनिधि मणिकांत झा, पंचायत समिति सदस्य शकील खान, पूर्व प्रतिनिधि कैसर खान फहद मंशा ने बस्तवाड़ा के दिव्यांग फिरोज खान को ट्राई साइकिल भेंटकर कहा सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार प्रयत्नशील हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 'अंगूठे' के क्लोन से Aadhaar Card का खेल, पढ़िए...₹400 तक की संगठित चक्रव्यूह!

इससे पहले आठ दिव्यांगों के बीच विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने ट्राई साइकिल भेंट किया था। मौके पर जदयू जिला महासचिव प्रवेज आलम, मुखिया धर्मेंद्र यादव, लिपिक कमलेश प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaitra Navratri: पावन चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, करें मां शैलपुत्री की आरती

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व प्रकृति और आध्यात्म के संगम का प्रतीक...

आज का राशिफल 19 मार्च 2026: ग्रहों के शुभ संयोग से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal: चैत्र कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि के उपरांत प्रतिपदा के शुभ आगमन...

आज का पंचांग: 19 मार्च 2026, चैत्र अमावस्या उपरांत कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस का अपना महत्व होता है और जब बात धर्म-कर्म...

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक कहानी?

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें