spot_img

दरभंगा में शिक्षा में सुधार को लेकर पंचायत की नई पहल, हाई स्कूल, तीन मीडिल स्कूल और छह प्राथमिक विद्यालय में बेहतर पठन-पाठन के लिए चलेगी विशेष कोचिंग क्लास

spot_img
- Advertisement -
रभंगा के जाले विद्यालय में शिक्षा सुधार अभियान को लेकर सहसपुर पंचायत के मुखिया ने नई पहल शुरू की है। सहसपुर पंचायत के घोघराहा स्थित पंचायत भवन में पंचायत के मुखिया रामयाद महतो की अध्यक्षता में एक हाई स्कूल, तीन मध्य विद्यालय और छह प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और मुखिया के बीच समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई।
इस बैठक में मुखिया और शिक्षकों ने आए प्रस्ताव से निर्णय लिया कि पंचायत के सरकारी विद्यालय में गरीब छात्र- छात्राओं के शिक्षा विकास के लिए विशेष कोचिंग क्लास चलाया जाए, जिससे यह गरीब के बच्चे निजी विद्यालय में पढ़ने वाले से अधिक योग्य हो सके।

 विद्यार्थियों के अभिभावक अपने बच्चों से विद्यालय किताब व पोशाक साइकल अनुदान का पैसा लेता है, उन्हे पाठ्य सामग्री खरीद कर नहीं देते हैं, जिस संसाधन के आभाव में छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुझान नही बनाता है। अतः उनके गार्जियन को वैसा करने से रोका जाए।
प्रत्येक तीन महीने पर अभिभावक शिक्षक एवं पंचायत प्रतिनिधि एक साथ बैठक करेंगे। वहीं, शिक्षा हर परिवार में पहुंचे, इस पर काम करेंगे। जिन अभिभावक की ओर से छात्रों के बैंक खाते से रूपए लेने के बाद किताब नहीं खरीद करेंगे उनसे, एक महीने का जनवितरण प्रणाली से सुविधा बन्द कर दिए जाने का निर्णय लिया गया।
पंचायत के सभी दस विद्यालय में शौचालय जर्जर, भवन मरम्मती विद्यालय में पहुंच पथ, चाहारदिवारी, पीने का स्वच्छ पानी की व्यवस्था सहित भूमिहिन विद्यालय को पंचायत द्वारा ज़मीन उपलब्ध कराने के लिए निर्णय लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase

जमालपुर को नहीं मिली नई पहचान! हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का मेंटेनेंस क्यों अटका, जानें

Jamalpur Railway News: जमालपुर को एक महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद पर ग्रहण लग गया है। 30 जून से हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू#JamalpurRailway,#HowrahJamalpurExpress,#EasternRailway