back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

दरभंगा में सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को मिलेगी मार्गीय सुविधा, विश्रामालय, कैफेटेरिया, फूड प्लाजा, शौचालय पार्किंग, एटीएम और चिकित्सा की रहेगी व्यवस्था, चार मॉडल होंगे विकसित

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स।  पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य परिवहन विकास निगम लिमिटेड की ओर से राष्ट्रीय मार्ग, राज्य राजमार्ग एवं अन्य मार्गों पर गुजरने वाले यात्रियों के लिए मर्गीय सुविधा की व्यवस्था की जा रही है।

- Advertisement -

सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों के लिए चार प्रकार के मॉडल में सुविधा की व्यवस्था की जा रही है जिनमें प्रीमियम मॉडल, स्टैंडर्ड मॉडल, बेसिक मॉडल और मौजूदा मॉडल की मार्गीय सुविधा शामिल हैं।दरभंगा में सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को मिलेगी मार्गीय सुविधा, विश्रामालय, कैफेटेरिया, फूड प्लाजा, शौचालय पार्किंग, एटीएम और चिकित्सा की रहेगी व्यवस्था, चार मॉडल होंगे विकसितमार्गीय सुविधा में सड़कों पर स्थित एक परिसर होगा जिसमें विश्राम क्षेत्र, वृद्ध व दिव्यांगजनों के प्रावधान सहित महिला- पुरुष शौचालय, आर ओ का पानी, फ़ूड प्लाजा, रेस्टुरेंट व कैफिटेरिया, स्मारिका, हस्तशिल्प की दुकानें प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, वाहन मरम्मत, वाहन धुलाई सुविधा, गाड़ियों के लिए पार्किंग, एटीएम व बैंक इत्यादि की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

- Advertisement -

प्रीमियम मॉडल की मार्गीय सुविधा प्रत्येक 50 किलोमीटर पर होगी। जिसके लिए न्यूनतम 1.5एकड़  यानी 65340 वर्ग फीट जमीन होगी। इसमें 15000 वर्ग फुट में निर्मित क्षेत्र होगा। अनिवार्य सेवाओं के लिए 10000 वर्ग फीट, अतिरिक्त सुविधा के लिए 5000 वर्ग फीट एवं अन्य सुविधा के लिए अतिरिक्त सुविधा के लिए 5000 वर्ग फीट जमीन उपलब्ध होना आवश्यक है। इसके लिए  विज्ञापन के माध्यम से संचालक का चयन किया जाएगा। वांछित जमीन संचालक के स्वामित्व की होनी चाहिए या उसके नाम पर 10 साल के पट्टे पर होनी चाहिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गौहर रज़ा की फिल्म ‘इंकलाब’ की Darbhanga में Shaheed Diwas पर स्क्रीनिंग, पढ़िए 40 मिनट की ‘इंकलाब’ और क्या बोले विभागाध्यक्ष उमेश!

प्रीमियम मॉडल के मार्गीय सुविधा में विश्राम कक्ष, फूड प्लाजा,कैफेटेरिया व रेस्तरां की व्यवस्था रहेगी, जिसमें कम से कम 50 से 60 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था होगी, पीने के लिए आरओ का पानी रहेगा।  पुरुष व महिला के लिए 300- 300 वर्ग फीट में शौचालय सुविधा उपलब्ध होगी।

स्मारिका हस्तशिल्प इत्यादि की दुकानों की सुविधा 1000 वर्ग फिट जमीन में उपलब्ध रहेगी। पक्का भूतल वाला पार्किंग स्थल 10000 वर्ग फीट का होगा। अतिरिक्त सुविधा के लिए 5000 वर्ग फुट विकसित किया जाएगा, जिसमें मिनी जनरल स्टोर, हस्तशिल्प प्रदर्शन, वाहन मरम्मत की दुकान, कार धोने की सुविधा, एटीएम व बच्चों का खेल क्षेत्र रहेगा।       यहाँ प्राथमिक उपचार की सुविधा स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार उपलब्ध रहेगी।दरभंगा में सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को मिलेगी मार्गीय सुविधा, विश्रामालय, कैफेटेरिया, फूड प्लाजा, शौचालय पार्किंग, एटीएम और चिकित्सा की रहेगी व्यवस्था, चार मॉडल होंगे विकसित पानी और बिजली की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसमें अपशिष्ट निपटान की व्यवस्था भी रहेगी। स्टैंडर्ड मॉडल की मार्गीय सुविधा प्रत्येक 30 किलोमीटर पर होगी। जिसके लिए न्यूनतम 1.0एकड़  यानी 43560 वर्ग फीट जमीन होगी। इसमें 10000 वर्ग फुट में निर्मित क्षेत्र होगा। अनिवार्य सेवाओं के लिए 10000 वर्ग फीट, अतिरिक्त सुविधा के लिए 5000 वर्ग फीट एवं अन्य सुविधा के लिए अतिरिक्त सुविधा के लिए 5000 वर्ग फीट जमीन उपलब्ध होना आवश्यक है। इसके लिए  विज्ञापन के माध्यम से संचालक का चयन किया जाएगा। वांछित जमीन संचालक के स्वामित्व की होनी चाहिए या उसके नाम पर 10 साल के पट्टे पर होनी चाहिए।

स्टैंडर्ड मॉडल के मार्गीय सुविधा में विश्राम कक्ष, फूड प्लाजा,कैफेटेरिया व रेस्तरां की व्यवस्था 5000 वर्गफीट में रहेगी, जिसमें कम से कम 50 से 60 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था होगी, पीने के लिए आरओ. का पानी रहेगा।

पुरुष व महिला के लिए 300- 300 वर्ग फीट में शौचालय सुविधा उपलब्ध होगी।स्मारिका हस्तशिल्प इत्यादि की दुकानों की सुविधा 1000 वर्ग फिट जमीन में उपलब्ध रहेगी।  पक्का भूतल वाला पार्किंग स्थल 10000 वर्ग फीट का होगा।
यहां प्राथमिक उपचार की सुविधा स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार उपलब्ध रहेगी।
पानी और बिजली की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसमें अपशिष्ट निपटान की व्यवस्था भी रहेगी। बेसिक मॉडल की मार्गीय सुविधा प्रत्येक 30 किलोमीटर पर होगी। जिसके लिए न्यूनतम  7500 वर्ग फीट जमीन होगी। इसमें 2800 वर्ग फुट में निर्मित क्षेत्र होगा। अनिवार्य सेवाएं 2800 वर्ग फीट में होगी। इसके लिए  विज्ञापन के माध्यम से संचालक का चयन किया जाएगा। वांछित जमीन संचालक के स्वामित्व की होनी चाहिए या उसके नाम पर 10 साल के पट्टे पर होनी चाहिए।
बेसिक मॉडल के मार्गीय सुविधा में फूड प्लाजा,कैफेटेरिया व रेस्तरां की व्यवस्था 1000 वर्गफीट में रहेगी, जिसमें कम से कम 15 से 20 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था होगी, पीने के लिए आरओ का पानी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Land Dispute ने लिया खूनी रूप, केवटी में दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे, दर्जनभर घायल

पुरुष व महिला के लिए 300- 300 वर्ग फीट में शौचालय सुविधा उपलब्ध होगी। स्मारिका हस्तशिल्प इत्यादि की दुकानों की सुविधा 1000 वर्ग फिट जमीन में उपलब्ध रहेगी। पक्का भूतल वाला पार्किंग स्थल 3500 वर्ग फीट का होगा।
यहां प्राथमिक उपचार की सुविधा स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार उपलब्ध रहेगी।
पानी और बिजली की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। मौजूदा मार्गीय सुविधा के अंतर्गत राष्ट्र मार्गों,राजमार्गों व अन्य मार्गों पर पर मौजूद ढाबा, रेस्टोरेंट  को ही विकसित व नवीकरण कर किया जाएगा और इसके लिए 0.5 एकड़ यानी 21780 फीट जमीन की संचालक के स्वामित्व में होना अपेक्षित है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Board Result: दरभंगा के होनहार... सिंहवाड़ा के सत्यम का... Bihar Topper में नाम, निशु और स्वीटी ने लहराया परचम, Bihar में मिली शानदार रैंक!

इन सुविधाओं के विकसित हो जाने पर सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत व राहत मिलेगी। इसकी निगरानी व अनुश्रवण के लिए परियोजना समीक्षा समिति बनाई जाएगी जिसकी बैठक प्रत्येक तीन माह पर होगी।परियोजनाएं स्क्रीनिंग समिति  आवेदक व संचालक की स्क्रीनिंग करेगी।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Telegram: अब हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजना हुआ बेहद आसान!

Telegram: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स की दुनिया में अपनी स्पीड और सिक्योरिटी के लिए मशहूर...

Priyadarshan और लिस्सी का चौंकाने वाला पुनर्मिलन: क्या फिर बजेगी शादी की शहनाई?

Priyadarshan News: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर रिश्तों के टूटने और जुड़ने की खबरें आती...

Telegram Tips: टेलीग्राम पर हाई-क्वालिटी मीडिया भेजने का सीक्रेट तरीका

Telegram Tips: आज के डिजिटल युग में मैसेजिंग ऐप्स सिर्फ टेक्स्ट भेजने तक सीमित...

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्तियां, 1933 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान!

UP Police Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासतौर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें