

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल मुख्यालय में 19 जून को निर्धारित एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के लिए स्थल चयन के लिए एसडीओ संजीव कुमार कापर ने कई जगहों का मुआयना किया।
- Advertisement -
इस दौरान उन्होंने सुपौल बाजार नगर पंंचायत मे अवस्थित प्रसाद चित्रालय विवाह भवन के प्रबंधक से यहां उपलब्ध मूल सुविधा की जानकारी ली। एसडीओ ने प्रसाद चित्रालय विवाह भवन का चयन करते हुए कार्यक्रम के लिए आवश्यक सुविधा,साफ सफाई इत्यादि के लिए प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिये।
- Advertisement -
इस कार्यक्रम में पटना से आने वाले 17 सदस्यीय टीम के ठहराव एवं विश्राम की व्यवस्था के लिए कमरे का मुआयना किये। मौके पर उपस्थित अनुमंडल अवर निर्वाचन अधिकारी अबू परवेज हैदर हैदरी,कार्यालय के प्रधान लिपिक प्रवीण कुमार सिन्हा, लिपिक मो.शहबाज आलम मौजूद थे।इधर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम की तैयारी
फोटो। कार्यक्रम को लेकर प्रसाद चित्रालय विवाह भवन का मुयायना करते एसडीओ संजीव कुमार कापर।
- Advertisement -



