मई,20,2024
spot_img

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | बाबा की नगरी में रंग बरसेंगे मगर शांति और उल्लास में

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | बाबा की नगरी में रंग बरसेंगे मगर शांति और उल्लास में यही फैसला हुआ है जहां कुशेश्वरस्थान स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और बीडीओ किशोर कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई है। वहीं, तिलकेश्वर थाना पर भी शांति समिति की बैठक हुई। इसमें फैसला वही था जहां होली पर्व मनाएंगें मगर, प्यार, मोहब्बत और भाइचारे में। विशेष चर्चा में सुरक्षा को लेकर कई पुख्ता व्यवस्था पर भी जोर दिखा।

Darbhanga News | हुल्लड़बाजों पर कड़ी कार्रवाई, होगी सख्ती, दिखेगा सुरक्षा का रंग

इसमें होली का पर्व आपसी शांति सौहार्द एंव भाईचारे के बीच सद्भावना पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने जनप्रतिनिधियों से असामाजिक तत्वों एवं शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखने और इसकी सूचना थाना को देने का अपील किया। ताकि पुलिस प्रशासन समय पर ऐसे तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई कर सके। वही जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि आपके क्षेत्र में अगर चौकीदार नही जाता है तो इसकी सूचना अवश्य दें।

Darbhanga News | डीजे बजाया तो जब्ती

थाना अध्यक्ष श्री सिंह ने शांति समिति की बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से अपने अपने क्षेत्र में होली का पर्व शांति पूर्वक मनाने में प्रशासन को सहयोग करने का अपील किया। कहा कि इस अवसर पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है। डीजे बजाते हुए पकड़े जाने पर डीजे को जब्त कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  KK Pathak News|Bihar Education Department|सरकारी स्कूलों में 'Mission Daksh Exam', केके का आदेश...कल से

Darbhanga News | होगी गिरफ्तारी, लगा है पूरा प्रतिबंध

साथ ही डीजे संचालक और जिनके यहां डीजे बजाते हुए पाया जाएगा, उन्हें गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। अब शादी-ब्याह में भी डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लग गया है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। एक साथ पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा रहने पर उनपर कार्रवाई किया जाएगा। शराब की बिक्री और इसके सेवन करने वालों पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा।

Darbhanga News | बीडीओ किशोर कुमार और सीओ गोपाल पासवान की शुभकामना लीजिए, बात भी मानिए

बीडीओ किशोर कुमार एवं सीओ गोपाल पासवान ने भी लोगों से होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांति पूर्वक मनाने का अपील की गई है। दूसरी ओर तिलकेश्वर थाना में भी शांति समिति की बैठक हुई जिसमें होली पर्व को लेकर विशेष चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| जाले बूथ 116...रूठे-रूठे वोटर...मान गए? जब पहुंचे DM Rajeev Roshan और SSP Jagunath Reddy

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें