spot_img

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| जाले ने लिखा अपने हिस्से का भाग्य, पूरे बारह उम्मीदवारों की तकदीर, खामोशी के बीच उम्मीद के साथ…भाग्य जाग जाएंगें…जब, ईवीएम खुलेंगे

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| जाले ने लिखी पूरे बारह उम्मीदवारों की तकदीर। खामोशी के बीच उम्मीद के भाग्य….जाग जाएंगें…जो, ईवीएम में कैद हैं। सोमवार को जाले ने अपने हिस्से का भाग्य लिख दिया। अपनी तकदीर गढ़ ली। उसे ईवीएम में कैद करवा दिया। वह भी, स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से।

- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| मधुबनी लोकसभा चुनाव के हिस्से की भागीदारी जाले ने निभाईं पूरी….सच्चाई…ईमानदारी से

यहां की जनता ने प्रखंड क्षेत्र के दो लाख 19 हजार चार सौ 80 मतदाता दो सौ 29 मतदान केंद्रों पर मधुबनी लोकसभा चुनाव के हिस्से की भागीदारी पूरी कर ली। छह विधानसभाओं में बंटा यह लोकसभा में एक विधानसभा जाले भी है। जहां, मतदाता ओं ने चुनाव मैदान में डटे पूरे बारह उम्मीदवारों की उम्मीद उनके भाग्य ईवीएम में कैद करवाते हुए राहत की सांस ली है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह नौ बजे तक कुल 08.15, 11 बजे 20.50 प्रतिशत, दिन एक बजे तक 39.19 प्रतिशत, तीन बजे तक 47.80 प्रतिशत मतदान के साथ एक नई उम्मीद जगाई है कि मतदाता जागरूक थे।

- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| तीन मतदान केंद्रों पर मॉक पोल के दौरान ईवीएम खराब

जानकारी के अनुसार, मतदान शुरू होते ही छह मतदान केंद्र ऐसे मिले जहां ईवीएम खराब हो गई। सुबह छह से सात बजे तक संबंधित पीठासीन अधिकारियों की पूरी टीम नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रही। आखिरकार, इसमें से तीन मतदान केंद्रों पर मॉक पोल के दौरान ईवीएम खराब हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नगर निगम टैक्स पर ब्याज माफ़ी का आखिरी मौका, पेंशन KYC के लिए उमड़ी भारी भीड़, जानिए पूरी प्रक्रिया

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| अहले सुबह से डीडीसी चित्रगुप्त कुमार नियंत्रण कक्ष की कमान संभाले हुए थे

अहले सुबह से डीडीसी चित्रगुप्त कुमार नियंत्रण कक्ष की कमान संभाले हुए थे। सदर एसडीएम विकास कुमार के साथ एसडीपीओ सदर वन अमित कुमार भी मौके पर उपस्थित थे। वहीं, एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी जला रेड्डी अपने लाव-लस्कर के साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर निरीक्षण करते मिले। लगातार एसएसपी श्री रेड्‌डी मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों से अपडेट लेते मिले। लगभग 10.45 बजे एसएसपी श्री रेड्‌डी बुनियादी विद्यालय दोघरा के मतदान केंद्र संख्या 66 व 67 पर पहुंचे। वहां आवश्यक निर्देश दिए।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| आज बीडीओ कार्यालय ही नियंत्रण कक्ष बना था

प्रखंड मुख्यालय का सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन। आज बीडीओ कार्यालय ही नियंत्रण कक्ष बना था। सो मतदान व्यवस्था पर निगहबानी यहीं से हो रही थी। शिकायतें आती थी। निबटारा होता था। सूचना और शिकायतें तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंच रहीं थीं।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| मधुबनी आरके कॉलेज स्थित बज्रगृह में देर शाम तक ईवीएम जमा होने का सिलसिला दिखता रहा

जानकारी के अनुसार, कड़ी सुरक्षा के बीच मधुबनी आरके कॉलेज स्थित बज्रगृह में देर शाम तक ईवीएम जमा होने का सिलसिला दिखता रहा। कुल तीन सौ 29 मतदान केंद्रों पर तीन लाख 24 हजार नौ सौ 42 मतदाताओं में एक लाख 72 हजार आठ सौ 59 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| मुस्कुराते मिलें खुशगवार मौसम में मतदाता

इसमें 93 हजार दो सौ 96 महिला व 79 हजार चार सौ 42 पुरुष ने मतदान करते हुए अपनी उपस्थिति लोकतंत्र के महापर्व में दर्ज कराई। सुबह से मौसम सुहावना अलग ही मूड में था। अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें गर्मी के बगैर मुस्कुराती मिलीं।

यह भी पढ़ें:  Congress District President: दरभंगा में कांग्रेस का बड़ा फेरबदल, एक को हटाया तो दो को मिली कमान, जानें पार्टी के इस फैसले पर क्या बोले -प्रदेश प्रतिनिधि सह दरभंगा जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| जहां खराबी मिलीं, सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने तत्काल इसे बदला

इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 84 मवि धमाद के ईवीएम का कंट्रोल यूनिट (सीयू) साथ में केंद्र संख्या 220 मवि रतनपुर, केंद्र संख्या 265 उत्क्रमित मवि पिपरा की वीवीपैट खराब मिलीं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने तत्काल इसे बदला। केंद्र संख्या 48 मवि जाले पश्चिमी, केंद्र संख्या 206 मवि कटैया उत्तरी भाग और केंद्र 269 उत्क्रमित मवि मनिकौली का वीवीपैट में खराबी आई, उसे भी तत्काल बदला गया। मध्य विद्यालय रतनपुर के केंद्र 220 का ईभीएम मॉक पोल के समय ही खराब हो गया था। मौके पर तैनात मास्टर ट्रेनर कुमार शेखर ने सेक्टर पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर वीवीपैड बदलकर ईवीएम ठीक किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 6 घंटे Kamtoul में रहेगा Power Cut, जानिए बिजली गुल का समय और प्रभावित क्षेत्र ! कब और क्यों लगेगी यह कटौती

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| वैसे, उदासी और फीका माहौल…कह गया बहुत कुछ

वैसे, उदासी और फीका माहौल दिखा। जहां, वोट डालने के बाद सभी चुपचाप घर लौटते मिले। ऐसा कोई एक जगह नहीं, यह स्थिति नगर परिषद क्षेत्र से लेकर हर पंचायतों की थी। विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता भी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते नहीं दिखे। हालांकि, सुबह सात बजे चुनाव शुरु होते ही मतदाताओं की लंबी कतार फॉर्म में दिखी।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| एक घंटे की बारिश ने मतदान केंद्रों की व्यवस्था की पोल खोल दी

हल्के बादल और ठंडी हवाओं के बीच लगभग आठ बजे से शुरु हुई बारिश में मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं को छिपने का मौका नहीं दिया। अधिकांश मतदाता बारिश में भींग गए। वहीं जो घर में थे, वहीं ठहर गए। धूप से बचने के लिए टंगे शामियाना बारिश के दौरान एक तरफ से लटक गया। एक घंटे की बारिश ने मतदान केंद्रों की व्यवस्था की पोल खोल दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल 01 अप्रैल 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किस पर मंडरा रहा बड़ा खतरा? जानें अपना Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal: आज 01 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन, ब्रह्मांडीय ऊर्जाओं...

आपातकाल में Smartphone Charging: जब चार्जर न हो पास, तो ऐसे करें अपने फोन को चार्ज

Smartphone Charging: स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होने पर अगर चार्जर पास न हो, तो...

पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत: कॉनोली कूपर बने संकटमोचक

Punjab Kings: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरे एक मुकाबले में पंजाब किंग्स...

BSNL का ₹197 वाला Prepaid Plan, क्या Jio-Airtel के लिए बढ़ाएगा चुनौती?

Prepaid Plan: देश के पुराने और विश्वसनीय टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने एक बार फिर...