back to top
12 अगस्त, 2024
spot_img

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| जाले में जीता लोकतंत्र…स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त और शांतिपूर्ण

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| जाले में जीता लोकतंत्र…। जहां, स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त और शांतिपूर्ण 06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंश भाग जाले विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को चुनाव संपन्न हो गया।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| मगर, दोपहर बाद डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के साथ सदर एसडीपीओ अमित कुमार

जाले विधानसभा के बूथ नंबर 116 मध्य विद्यालय बेलबाड़ा पर ग्रामीण सड़क नहीं तो वोट नहीं की जिद पर अड़े थे। मगर, दोपहर बाद डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के साथ सदर एसडीपीओ अमित कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर मतदाताओं को समझाया। नाराजगी दूर की। फिर करीब पौने एक बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव समाप्ति के बाद यहां, 287 कुल मतदान में, महिला-174 और पुरुषों के 113 मत पड़े।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| मौसम सुहावना होने से सुबह से ही केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें नजर आईं…

जानकारी के अनुसार, मतदान को लेकर क्षेत्र के मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। मौसम सुहावना होने के कारण सुबह में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। ग्रामीण पहले मतदान फिर जलपान को आत्मसात कर यहां पहुंचे थे। साफ शब्दों में पूछते ही तत्काल बताते हैं, फिर तो पांच साल बाद ही यह अधिकार मिलेगा। हमें ना तो मौसम की परवाह है। न भूख की। हम तो बस, मतदान कर ही घर लौटेंगे। यह हमारा अधिकार है।

यह भी पढ़ें:  Love Marriage का दर्दनाक अंत...अब Darbhanga SSP Jagunath Reddi से मिलीं तनुप्रिया-कहा-मेरा बाप ही मेरे पति का कातिल है, फांसी दो...

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| सुबह-सुबह जायजा लेने निकली तो देखकर सुखद अनुभूति हुई कि अधिकांश मतदाता

जानकारी के अनुसार, जब देशज टाइम्स की टीम सुबह-सुबह जायजा लेने निकली तो देखकर सुखद अनुभूति हुई कि अधिकांश मतदाता सुबह छह बजे ही मतदान केंद्रों पर लाइन लगाए खड़े थे। हालांकि, करीब आठ बजे मौसम का मिजाज एकबार यूं बदला।

करीब आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। जइससे कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया धीमी हुई। मतदान केंद्रों की ओर जो बढ़े थे, वहीं रूके। ठौर तलाशा। बारिश से बचने के लिए छुप गए। वहीं, कई मतदाता बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। तस्वीर : देशज टाइम्स
सुबह करीब आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। जइससे कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया धीमी हुई। मतदान केंद्रों की ओर जो बढ़े थे, वहीं रूके। ठौर तलाशा। बारिश से बचने के लिए छुप गए। वहीं, कई मतदाता बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। तस्वीर:देशज टाइम्स

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| आकाश में बदली छा गई। बूंदाबांदी शुरू हो गयी।

आकाश में बदली छा गई। बूंदाबांदी शुरू हो गयी। इससे मतदान केंद्रों की ओर जो बढ़ रहे थे, तत्काल कहीं -कहीं ठहरे, बारिश कम होते ही फिर मतदाताओं के कदम मतदान की ओर निकल पड़े। वैसे, बारिश से बचने के लिए इस दौरान थोड़ी दिक्कत मतदाताओं को हुई। सभी इधर-उधर भागते नजर आए।

जब तक जिंदा रहेंगे...मेरा लोकतंत्र मेरे बूते जिंदा रहेगा : कमतौल की यह तस्वीर जीवित लोकतंत्र की निशानी है। जहां, केवटी प्रखंड के पिंडारुछ के 85 वर्षीय पूर्व सरपंच शिवकांत झा ने केंद्र संख्या 86 पर मतदान किया। बीमार अवस्था में वह परिजनों के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचे। मतदान के बाद कहा, जबतक जीवित रहेंगे, मतदान करते रहेंगे। वहीं, जाले विस के मतदान केंद्र संख्या 142 जहांगीर टोला में मतदान के लिए कतार में लगे मतदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था। तस्वीर : देशज टाइम्स
जब तक जिंदा रहेंगे…मेरा लोकतंत्र मेरे बूते जिंदा रहेगा : कमतौल की यह तस्वीर जीवित लोकतंत्र की निशानी है। जहां, केवटी प्रखंड के पिंडारुछ के 85 वर्षीय पूर्व सरपंच शिवकांत झा ने केंद्र संख्या 86 पर मतदान किया। बीमार अवस्था में वह परिजनों के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचे। मतदान के बाद कहा, जबतक जीवित रहेंगे, मतदान करते रहेंगे। वहीं, जाले विस के मतदान केंद्र संख्या 142 जहांगीर टोला में मतदान के लिए कतार में लगे मतदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था। तस्वीर: देशज टाइम्स

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| जैसे ही बारिश रुकी। वोटरों का उत्साह और दुगुना हो गया

कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया में बारिश का खलल पड़ा। रफ्तार की रवानी में सुस्ती दिखी लेकिन फिर जैसे ही बारिश रुकी। वोटरों का उत्साह और दुगुना हो गया। लोग झुंड बनाकर केंद्र की ओर निकल पड़े। एक उत्सवी नजारा दिख रहा था चहुंओर जहां लंबी- लंबी कतारों में सजीं महिलाएं भी थी, तो विभिन्न पोशाकों में पुरूषों का रूतबा भी कम नहीं था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के सिंहवाड़ा में चोरी की बड़ी वारदात, 3 घरों के टूटे ताले, गांव में सनसनी, " ...जाते जाते यह क्या कर गए चोर ? "

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| मौसम की आंख मिचौनी काफी देर तक मतदाताओं को झकाया

वैसे, इस दौरान मौसम की आंख मिचौनी काफी देर तक मतदाताओं को झकाया। दिनभर धूप छांव के बीच मतदान की गति आगे बढ़ती गई। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ से नौ डिग्री तक गिर गया। मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर के बाद अधिकांश मतदान केंद्र सूने दिखे।

यह भी पढ़ें:  "साजिश पर पर्दा डाल रहा है..." महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, NAVODAYA VIDYALAYA DARBHANGA में जतिन की मौत पर उबल रहा जनाक्रोश — ‘न्याय चाहिए’
पहली बार लोकतंत्र में स्वागत: कमतौल के राढ़ी पूर्वी पंचायत के ततैला में मतदान केंद्र संख्या 179, 180 पर पहली बार अन्नू और आभा ने वोट डाले। खुशी का इजहार करते उंगली पर स्याही के निशान दिखाते देशज टाइम्स को बताया,आज उनकी इच्छा पूरी हुई। बहुत दिनों से मतदान करने की तमन्ना थी, जो इस बार पूरा हुआ। वहीं 73 वर्षीय सुमित्रा देवी और 74 वर्षीय बच्ची देवी (जो तस्वीर आप देशज टाइम्स की लीड में देख रहे हैं) ने परिजनों के सहयोग से मतदान किया। वहीं, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अहियारी बूथ नंबर 190, 191, 192 पर मतदान करने के लिए सुबह छह बजे से बैठे मतदाताओं की यह तस्वीर लोकतंत्र की विरासत है। मतदान सात बजे शुरू होने से पहले सभी केंद्र पर आकर जम गए थे। इसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया चलता रहा। तस्वीर : देशज टाइम्स
पहली बार लोकतंत्र में स्वागत: कमतौल के राढ़ी पूर्वी पंचायत के ततैला में मतदान केंद्र संख्या 179, 180 पर पहली बार अन्नू और आभा ने वोट डाले। खुशी का इजहार करते उंगली पर स्याही के निशान दिखाते देशज टाइम्स को बताया,आज उनकी इच्छा पूरी हुई। बहुत दिनों से मतदान करने की तमन्ना थी, जो इस बार पूरा हुआ। वहीं 73 वर्षीय सुमित्रा देवी और 74 वर्षीय बच्ची देवी (जो तस्वीर आप देशज टाइम्स की लीड में देख रहे हैं) ने परिजनों के सहयोग से मतदान किया। वहीं, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अहियारी बूथ नंबर 190, 191, 192 पर मतदान करने के लिए सुबह छह बजे से बैठे मतदाताओं की यह तस्वीर लोकतंत्र की विरासत है। मतदान सात बजे शुरू होने से पहले सभी केंद्र पर आकर जम गए थे। इसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया चलता रहा। तस्वीर : देशज टाइम्स

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| मतदान में आधी आबादी पुरुषों पर हावी दिखीं

मतदान में आधी आबादी पुरुषों पर हावी दिखीं। चाहे उत्साह की बात हो या घर से निकलकर बूथों तक पहुंचने की। हर तरफ महिलाएं आगे -आगे चलती मिलीं। सभी एकदम सज संवरकर घर से निकल रही थी। सुबह से ही महिलाओं की टोली आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| इसमें 213 महिला और 205 पुरुष मतदाता शामिल थे

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अहियारी के मतदान केंद्र संख्या 191 पर छह बजे तक कुल 748 में 356 वोट गिरे थे। इसमें पुरुषों की संख्या 177 और महिला की संख्या 179 थी। वहीं केंद्र संख्या 192 पर कुल 746 मतदाताओं में 418 ने मताधिकार का उपयोग किया था। इसमें 213 महिला और 205 पुरुष मतदाता शामिल थे।

Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| Big Breaking| जाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 50.97 प्रतिशत मतदान

वहीं, 06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंश भाग अंतर्गत 86-केवटी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 52.13 प्रतिशत और 87-जाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 50.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। चार मतदान केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण सीयू और दो केंद्रों पर वीवीपैड बदला गया। जिला नियंत्रण कक्ष से भी मतदान प्रक्रिया के संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों से जिलाधिकारी राजीव रौशन फीडबैक लेते रहे। जिला नियंत्रण कक्ष से पल पल की सूचना ली गई। सभी समस्याओं का समाधान किया गया।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के मजदूर भाइयों के लिए जरूरी खबर — नवीकरण में देरी से छिन सकता है योजना का हक, जानिए

जाले, दरभंगा | प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को एलईओ प्रेम कुमार के...

100 नामांकित, पर क्लास में सिर्फ 2… Darbhanga के स्कूल में बच्चों का भविष्य ‘ अधर ‘ में, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

जाले। राढ़ी पश्चिमी पंचायत स्थित प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय राढ़ी कन्या में दो...

Darbhanga वासियों महज ₹20 में मिलेगा बीमा, जानिए सरकार की खास योजना साथ ही अब बैंक जाने की अब नहीं जरूरत, पढ़िए

शंकर चौधरी, कुशेश्वरस्थान, दरभंगा | प्रखंड सभा भवन में मंगलवार को एलडीएम विकास कुमार...

तेजस्वी की ‘माई-बहिन योजना’ से बदल जाएगी बेटियों की किस्मत, Darbhanga के सिंहवाड़ा में कुंवर राय का बड़ा दावा कहा – अब बदलाव तय

सिंहवाड़ा, दरभंगा | प्रखंड की कई पंचायतों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शिक्षक प्रकोष्ठ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें