spot_img

Darbhanga News | Biraul News | Holi Milan | बिरौल पर चढ़ा फाग… परदेसिया लय धोतिया रंगाबे गोरिया

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Biraul News | Holi Milan | बिरौल पर चढ़ा फाग… परदेसिया लय धोतिया रंगाबे गोरिया…पर खूब थिरके लोग जहां मौका था होली मिलन समारोह का। पड़री में आयोजित इस विशेष होली समारोह का लोगों ने छककर आनंद उठाया।

- Advertisement -

Darbhanga News | हर दिल अजीज गायकों ने जीत लिया हर दिल

जांनारी के अनुसार बिरौल मां सती सेवा संस्थान के तत्वावधान में होली मिलन समारोह की आयोजन पड़री गांव में हुई। इस अवसर पर गायक-गायिका शोभा भारती, आयुष्मान शेखर, शिवानी झा, राजीव रंजन, दीपक मंडल, सोनू झा, सुमित झा ने अपने गायिकी से उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। शोभा भारती ने ‘परदेशिया ल’ धोतिया रंगाबे गोरिया’ गाकर होली मिलन समारोह की शुरुआत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सूरज ठाकुर ने किया।

- Advertisement -

Darbhanga News | रंग से सराबोर, ढ़ोलक की थाप और गान

संयोजक माधव ठाकुर एवं विक्रम ठाकुर ने कहा कि यह आयोजन आपसी भाईचारे के प्रगाढ़ता हेतु आयोजित किया गया है। सबों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। ढोलक की थाप पर नृत्य करते हुए होली समारोह उत्सव मनाया। सामाजिक सौहार्द और प्रेम का प्रतीक रंगोत्सव हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Matangini Hazra | 72 साल की उम्र में तिरंगे के लिए कुर्बान हुई थी ये वीरांगना, दरभंगा में ऐसे किया गया नमन!

Darbhanga News | आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश

होली सिर्फ त्यौहार ही नहीं है अपितु पाप पर पुण्य की विजय और अधर्म पर धर्म की विजय का भी त्यौहार है। पौराणिक कथा है कि भक्त प्रहलाद की हत्या के नियत अपनी बहन होलिका को चिता पर प्रहलाद को बैठाया लेकिन भगवान नारायण की कृपा से होलिका ही जल गई और भक्त प्रह्लाद जी बच गए। होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News देर से मगर कुशेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन का बड़ा फैसला|पंडों को अब मिलेगा ID कार्ड! महिला श्रद्धालुओं के लिए बड़ा फैसला

Darbhanga News | संस्कृति को कायम रखने का प्रयास

उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर सभी को परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए। रंगों की तरह आपस में मिल कर रहने का संदेश देती है । होली मिलन समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाएगा। ताकि आपसी भाई चारा कायम रहे। यह हमारी संस्कृति की पहचान है। आनंद के साथ होली मना कर भारतीय संस्कृति को कायम रखने का प्रयास मां सती सेवा संस्थान की ओर से किया जाता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sports News |DM कौशल कुमार का जलवा! दरभंगा में 2500+ खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, कहा- 'ईमानदारी से खेलो'

Darbhanga News | लोगों का उत्साह, गायकों पर सराबोर

इस अवसर पर संस्थापक चन्दन ठाकुर, अध्यक्ष संतोष ठाकुर, महासचिव विद्या भूषण राय, अतुल ठाकुर, उपाध्यक्ष बालकृष्ण ठाकुर एवं वर्षकृत ठाकुर, धीरज ठाकु , भगवान झा , नीलकमल ठाकुर , रजनीश सुंदरम, दुर्गेश कुमार, बबलू, प्रकाश समेत दर्जनों लोगों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports