spot_img

दरभंगा के कमतौल-कर्जापट्टी में नशेड़ियों को पकड़े जाने पर मब्बी-कमतौल पथ SH 75 पर उपद्रव करना पड़ा लोगों को महंगा

spot_img
- Advertisement -
मुख्य बातें : ग्यारह नामजद सहित ढाई दर्जन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज
कमतौल,देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के सल्हेस्थान करजापट्टी चौक से बीते बुधवार की शाम को उत्पाद विभाग दरभंगा की टीम की ओर से चार नशेड़ियों को गिरफ्तार कर ले जाने के विरोध में लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन करना, महंगा पड़ गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

इस मामले में  जाम के समय गश्ती पर निकले कमतौल थाना के पुअनि श्याम बिहारी चौधरी के आवेदन पर करजापट्टी गांव निवासी रमन सहनी, छोटू कुमार दास, पप्पू कुमार सहनी, सनी मलिक शंकर दास, सियाराम दास, आशा देवी, रामधनी दास, मुनिया देवी, अमीरिया देवी सहित कुल ग्यारह नामजद एवं करीब ढाई दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

सभी पर नशेड़ियों के पकड़े जाने के विरोध में दरभंगा कमतौल एसएच 75 मुख्य सड़क को  जाम कर उग्र प्रदर्शन करने, जाम स्थल पर फंसे वाहनों पर ईंट पत्थर एवं लाठी डंडा से तोड़फोड़ करने, पुलिस बल के साथ अभद्र व्यवहार करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। उपद्रवियों द्वारा मचाए गए उत्पात को संज्ञेय अपराध मानते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...