

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की राजनीति मे नीतीश कुमार की छवि ऐसी बनी है की बिहार की जनता अब कभी भी उनपर विश्वास नहीं करेगी। उन्होंने कहा की दूसरे के सहारे मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री का जो ख्वाव देख रहे नीतीश कुमार को बिहार ही नहीं बल्कि पुरे देश की जनता उन्हें फिर से पलटू राम के नाम से संबोधित करने लगे हैं।
उनका प्रधानमंत्री बनने का सपना सात जनम मे भी पुरा होने वाला नही है।नीतीश कुमार ने कभी लालू हटाओ, बिहार बचाओ का नारा दिया था और चारा घोटाले की जांच करने वाले मूल याचिकाकर्ता में शामिल थे। आज वही नीतीश कुमार बिहार की जनता की ओर से दिए गए जनादेश का अपमान कर राजद गठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का काम किए हैं।
बिहार की जनता कभी भी उन्हें माफ नही करेगी और आने वाले समय मे उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। धरना मे बाबा प्रभात कुमार झा,मिन्कु कुमार यादव, संजय कुमार सिंह,मोहन प्रसाद निराला, सत्येंद्र कुमार चौधरी, अमरेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार पासवान, मदन मोहन झा, अशोक सिंह,रामविलास मुखिया, पंकज कुमार झा, रामोतार खतबे, राम कुमार गुप्ता, पप्पू सहनी, नीलम देवी, बिजल राम, गंगा कुमार साहू, चंदन कुमार चौधरी, बीना, देवी, कपो मुखिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।


