spot_img

Madhubani Lok Sabha Seat| Jaley News| जाले बेलवारा के लोगों ने कहा, नहीं डालेंगे वोट…सड़क नहीं तो वोट नहीं, करेंगे चुनाव का बहिष्कार

spot_img
- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Seat| Jaley News| जाले बेलवारा के लोगों ने कहा, नहीं डालेंगे वोट…सड़क नहीं तो वोट नहीं, करेंगे चुनाव का बहिष्कार जाले के बेलवारा गांव के मतदाता नाराज हैं। वह इसबार वोट नहीं डालेंगे। उन्होंने इस बात का ऐलान कर दिया है।

- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Seat| Jaley News| बेलवारा आज तक सड़क से दूर,

शनिवार को गांव के लोगों ने स्पष्ट तौर पर कहा, उनकी मांगों पर आज तक ध्यान नहीं दिया गया। वह इस चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। दरअसल, बेलवारा गांव के मतदाताओं का कहना है उन्हें एक अदद सड़क तक नसीब नहीं है। बार-बार अनुरोध के बाद भी किसी ने भी उनकी बातों पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में इसबार बेलवारा गांव के मतदाता वोट का बहिष्कार करेंगे। वोट नहीं डालेंगे।

- Advertisement -

Madhubani Lok Sabha Seat| Jaley News| अधिकारियों को लोगों ने अपनी व्यथा सुना दी। कहा, नहीं डालेंगे वोट

जानकारी के अनुसार, शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर गांव में  जीविका बीपीएम देवदत्त और एमओ उमाशंकर दास यहां के लोगों से मिलने पहुंचे थे। उन्हें जागरूक करने पहुंचे थे। लेकिन अधिकारियों को यहां के लोगों ने अपनी व्यथा सुना दी। कहा, हम जागरूक क्या बनेंगे। हम वोट ही गिराने नहीं आएंगें। यह पूछने पर कि क्या हुआ। अधिकारियों को यहां के लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत करा दिया। कहा, हमारे गांव में एक अदद सड़क नहीं है। हम वोट क्या डालेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर में कुत्तों का आतंक! अस्पताल में वैक्सीन नहीं, दर्जनों बच्चे-बुजुर्ग जख्मी

Madhubani Lok Sabha Seat| Jaley News| जुटान हुआ था जागरूकता बढ़ाने के लिए, मिला दो टूक जवाब, बहिष्कार

जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 116 प्राथमिक विद्यालय बेलवारा जैसे ही अधिकारी पहुंचे। यहां पहले से ग्रामीण मौजूद थे। इनके साथ यहां की जीविका दीदी भी थी। इस दौरान जैसे ही अधिकारियों ने सभी से आगामी बीस मई को होने वाले मधुबनी लोकसभा चुनाव के बारे में बताया। मतदाताओं से वोट की अपील की।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में प्रीपेड मीटर का ये कैसा खेल? रिचार्ज के बावजूद 80 हजार का बिल|पढ़िए - ये भारी-भरकम 'बकाया' और ' माइनस राशि '

Madhubani Lok Sabha Seat| Jaley News| ग्रामीण दिखे नाराज, कहा,हम लोग वोट गिराने नहीं जाएंगें।

मौजूद ग्रामीण बिफर पड़े। अपनी समस्या दर्ज करा दी। कहा, हमलोगों के पास यातायात के नाम पर एक अदद सड़क तक नहीं है। हमारी मांगें जब तक नहीं सुनी जाएगी। समस्या का निदान नहीं होगा। हम लोग वोट गिराने नहीं जाएंगें। मौके पर जीविका की क्षेत्रीय समन्वयक सोफ़िया हुसैन, सामुदायिक समन्वयक सतीश कुमार और अमित कुमार के सामने दर्जनों ग्रामीणों ने कहा, हम वोट डालने नहीं आएंगें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Bus Fire दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही बस में अचानक लगी भीषण आग, 32 यात्रियों ने ऐसे बचाई जान!

Muzaffarpur Bus Fire: दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही एक प्राइवेट स्लीपर बस में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण आग लग गई। बस में सवार सभी 32 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निक #MuzaffarpurBusFire,#NoidaExpressway,#BiharNews

दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में भूकंप! अभी-अभी देर रात में हिली धरती, महसूस हुए तेज भूकंप के झटके!

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR में रात में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता का ब्योरा अभी नहीं मिला है। #DelhiNCR,#Earthquake,#Bhukamp

बिहार में 307 करोड़ का खरीद घोटाला: सरकारी अस्पतालों के डस्टबीन और बैग बाजार से 10 गुना महंगे! Patna High Court का एक्शन

Bihar Procurement Scam: बिहार के सरकारी अस्पतालों में माइक्रोवेव डस्टबीन और जैव-विघटनीय बैग की खरीद में 307 करोड़ रुपये के कथित घोटाले पर पटना हाई कोर्ट ने सरकार से 19 नवंबर तक जवाब मा #BiharProcurementScam,#PatnaHighCourt,#BMSICL

Darbhanga DMCH डॉक्टर की हैवानियत! DMCH में इलाज के लिए गुहार लगाई तो मरीज के परिजन को जूतों से पीटा, पीठ पर दिखे निशान

Darbhanga DMCH: दरभंगा डीएमसीएच में अपनी पत्नी का इलाज कराने गए युवक को एक जूनियर डॉक्टर ने लात-घूंसों से पीटा। युवक की पीठ पर जूते के निशान देखकर अस्पताल में हंगामा मच गया। अध #DarbhangaNews,#DMCHIncident,#BiharHealth