spot_img

Darbhanga के बिरौल में जनसंवाद, स्वच्छता, भूमि अभिलेखों के डिजिटाइलेशन, ऑनलाइन रसीद, खतियान डाउनलोड हर सुविधाओं से अपडेट हुए लोग

spot_img
- Advertisement -

बिरौल प्रखंड के भवानीपुर पंचायत स्थित नवटोल महादेव मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद में बीडीओ प्रेमसागर मिश्र ने लोगों से स्वच्छ रहने और स्वच्छ समाज निर्माण की अपील की। कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत ओडीएफ घोषित किया जा चुका है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, द्वितीय चरण में स्वच्छ गांव समृद्ध गांव व स्वस्थ गांव के अंतर्गत गांवों को कचरा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने प्लास्टिक से कचरे को रिसाइकलिंग करके पथ निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है। गीले कचरे से जैविक खाद बनाए जा रहे। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की चर्चा करते हुए कहा कि शुद्ध पेय-जल नली-गली पक्कीकरण के तहत गावों का विकास किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Railway News दरभंगा से चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति का रूट बदला! 10 अक्टूबर को यात्रा से पहले देख लें नया रास्ता

उन्होंने गृह विहीनों को पक्का मकान बनाने की दिशा में काफी प्रगति हो रही है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से उन्होंने चर्चा की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga MSME Policy दरभंगा में खुलेगा रोजगार का पिटारा!दरभंगा में खुला MSME केंद्र, उद्यमियों को सीधा लाभ | बड़ा ऐलान, DARBHANGA के 42 उद्यमियों को मिला ₹84 लाख की पहली किस्त

मुखिया पूजा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित जन संवाद में जीविका दीदी की सक्रिय भागीदारी दिखी। लाभार्थी रेणु देवी ने जीविका से जुड़ने की बदहाली, जुड़ने के बाद रोजगार से जुड़कर अपनी खुशहाली स्थिति का वर्णन किया तो मौजूद महिलाओं ने हौंसला अफजाई की। मौके पर दीदी ने स्वागत गीत से सबका मन मोह लिया।

जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक पदाधिकारी आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दी आर्थिक, सामाजिक, एवम् सांस्कृतिक रूप से सशक्त हुई है. रोजगार कर गरीबी के कुचक्र से आगे बढ़ी है। उन्होंने लोगो से अभी तक जीविका से वंचित परिवारों को जीविका से जोड़वाने जन जन तक जागरुकता के लिए आगे आने की अपील की।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 19 साल की बहू की बरामदे में लाश! मर्डर या सुसाइड? | पढ़िए - क्राइम सीन टेप में ' सुरक्षित'

सीओ विमल कुमार कर्ण ने भू-अभिलेखों के डिजिटाइलेशन व ऑनलाइन रसीद कटाने व खतियान डाउनलोड करने की सुविधाओं से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भूमिहीनों को बसने के लिए पांच डिसमिल जमीन मुफ्त में दिलाने के संबंध में जानकारी दी।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, बीपीआरओ प्रभाकर झा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ योगेंद्र प्रसाद यादव, सीडीपीओ सुनीता कुमारी, शिक्षक सुरेश कमती समेत अन्य सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher Transfer बिहार के लाखों शिक्षकों को झटका! तबादला प्रक्रिया पर लगी रोक, जानें क्यों?

Bihar Teacher Transfer: बिहार में हजारों शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया पर रोक लग गई है। विधान परिषद चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने से निर्वाचन विभाग ने यह फैसला लिया। #BiharTeacherTransfer,#BiharElections,#ModelCodeOfConduct

बिहार में अब छूटेगा नहीं किसी का वोट! लिस्ट में नाम जोड़ने का महाअभियान शुरू |घर-घर सत्यापन, फॉर्म 6 से जुड़ेगा नाम

Bihar Voter List: बिहार में मतदाता सूची से छूटे हुए पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग ने एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल से नए और युवा मतदाताओं को भी मौका #BiharVoterList,#ElectionCommission,#BiharPolitics

Darbhanga Theft दरभंगा में घर खाली देख चोरों का धावा, लाखों के गहने-नकदी ले उड़े | पढ़िए – चोरी से पहले संदिग्धों की रेकी

Darbhanga Theft: दरभंगा के बहादुरपुर में एक बंद घर से 20 लाख रुपये के आभूषण और 25 हजार नकदी की चोरी हो गई। पीड़ित परिवार मां की बीमारी के कारण बाहर था। सीसीटीवी फुटेज में चोर कै #DarbhangaNews,#BiharCrime,#TheftUpdate

Darbhanga School Holiday छात्रों की बल्ले-बल्ले! दरभंगा के स्कूलों में अक्टूबर-नवंबर में कितने दिन की छुट्टी, कब बंद -कब खुलेंगे विद्यालय? देखें पूरा...

Bihar School Holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों में 2026 के अवकाश कैलेंडर की घोषणा कर दी गई है। अक्टूबर और नवंबर में दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा पर कुल 18 दिन स्कूल बंद रहेंगे, जिसस #BiharSchoolHoliday,#BiharNews,#ChhathPuja2026