back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल सुपौल में नए बस स्टैंड का मंत्री संजय झा ने किया श्रीगणेश…अब भगत सिंह स्मारक चौक पर मिलेगी लोगों को जाम से मुक्ति

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के सुपौल बिरौल में नये बस स्टैंड का शुभारंभ जलसंसाधन एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मत्री संजय कुमार झा ने की। इसके साथ ही बिरौल शहीद भगत सिंह स्मारक चौक के निकट अब लोगों को जाम से मुक्ति मिलने वाली है।
जानकारी के अनुसार विगत कई वर्षों से बिरौल शहीद भगत सिंह चौक पर जाम की समस्या बनी हुई थी।कई राजनीतिक दलों एवं समाज सेवी आम लोगों को इस जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बार बार आवाज बुलंद करते रहे हैं।
इतना ही नहीं बल्कि  वरीय पदाधिकारी से लेकर सरकार तक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए गुहार लगाते रहे हैं। पंचायत समिति की बैठक एवं प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में इस समस्या को लेकर कई बार प्रस्ताव पारित किया गया था। अब जिलाधिकारी के आदेशानुसार स्थायी रूप से बस स्टैंड बन जाने से लोगों ने हर्ष व्यक्त की है।
कार्यक्रम के दौरान बस स्टैंड के प्रबंधक कुंदन सिंह ने मंत्री संजय कुमार झा को पाग व चादर से सम्मानित किया। इस दौरान मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बिरौल थानाध्यक्ष के क्रियाकलापों पर सबाल खड़ा करते हुए उन्होंने हटाने की मांग की।
दरभंगा के बिरौल सुपौल में नए बस स्टैंड का मंत्री संजय झा ने किया श्रीगणेश...अब भगत सिंह स्मारक चौक पर मिलेगी लोगों को जाम से मुक्ति
दरभंगा के बिरौल सुपौल में नए बस स्टैंड का मंत्री संजय झा ने किया श्रीगणेश…अब भगत सिंह स्मारक चौक पर मिलेगी लोगों को जाम से मुक्ति, कार्यक्रम से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था  और स्थल का जायजा लेते एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी

इससे पूर्व मंत्री संजय कुमार झा के सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने थानाध्यक्ष एस एन सारंग को विशेष निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के Mukesh Mishra को राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मिली अहम जिम्मेदारी
मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल,अंजनी कुमार झा,पूर्व मंत्री अली असरफ फातमी, संजीव झा,कैलाश कुमार चौधरी, रामप्रवेश पासवान, पवन कुमार राय, कामरान खां, मुन्ना सिंह,मदन चौधरी,मो.इम्तियाज,रंधीर सिंह, शैलेन्द्र आचार्य सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता रघुनाथ झा एवं मंच संचालन कैलाश कुमार ने किया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट हुए जारी, जानिए कब और कैसे खरीदें!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर! जिस पल का इंतजार...

Bhagalpur Road Accident: NH-31 पर रफ्तार का कहर, बस-गाड़ी की टक्कर में 4 की मौत, 6 जिंदगी से लड़ रहे जंग

Bhagalpur Road Accident: NH-31 पर रफ्तार का कहर, बस और दो गाड़ियों की भीषण...

दीपिका कक्कड़ हेल्थ: कैंसर से जंग लड़ते हुए फिर अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने दिया बड़ा अपडेट

Deepika Kakar Health: छोटे पर्दे की चहेती अदाकारा दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी...

लखनऊ सुपर जायंट्स का नया लोगो हुआ लॉन्च: आईपीएल 2026 में दिखेगी नई पहचान

Lucknow Super Giants: क्रिकेट फैंस, हो जाइए तैयार! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें