spot_img

Darbhanga के बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग पर पिकअप ने दूध व्यवसायी को कुचला, ऑन द स्पॉट मौत, दूसरे की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिले के बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग पर डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट एक अनियंत्रित पिकअप ने एक साथ दो साइकिल सवार को रौंद दिया। इससे एक साइकिल सवार साठ वर्षीय नोखे लाल चौपाल की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं, दूसरा साइकिल पर सवार डुमरी गांव के छोटे लाल पासवान के पुत्र सोलह वर्षीय कन्हैया पासवान की हालत गंभीर है। गंभीरावस्था में सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

मौत की खबर मिलते ही नोखे लाल चौपाल के घर कोहराम मच गया है। आसपास के लोग उनके परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे है। बताया जाता है कि चौपाल प्रतिदिन की तरह अपने घर से साइकिल से दूध बेचने के लिए बिरौल बाजार जाया करते थे। आज भी दूध लेकर बाजार जाने के दौरान हादसा हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के इस स्कूल में बच्चों की जान को खतरा! क्लास में निकल रहे जहरीले सांप, अब बजरंगबली के शरण में मासूम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नोखे लाल चौपाल अपने गांव बलाठ से दूध बेचने के लिए साइकिल से सुपौल बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप वैन का डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट आगे का टायर फट जाने के कारण चालक ने पिकअप वैन से नियंत्रण खो दिया। और एक साथ दो साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए गड्‌ढे में पलट गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Breaking| बेनीपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद अकबाल को जान से मारने की धमकी | कहा - रंगदारी दो नहीं तो मार दूंगा!

इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि पिकअप औऱ साइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। घायल किशोर को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा की महिलाओं को मिली बड़ी सौगात! शहर में खुला पहला 'पिंक शौचालय', जानें क्या है खास

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Big Breaking| बेनीपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद अकबाल को जान से मारने की धमकी | कहा – रंगदारी दो नहीं तो मार...

Benipur News: बेनीपुर में नगर परिषद के मुख्य पार्षद अकबाल को रंगदारी नहीं देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।#BenipurNews,#BiharCrime,#Extortion

PM Modi ‘समझौतावादी’ | राहुल गांधी को BJP ने घेरा: भड़की पार्टी, कहा -‘भारत को बदनाम करना बंद करो’

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के 'समझौतावादी' प्रधानमंत्री वाले बयान पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। पार्टी ने राहुल गांधी पर भारत के हितों से समझौता करने और देश को बदनाम करने क#RahulGandhi,#BJP,#PoliticalNews

बिहार में PM मोदी के आने से पहले JDU में हलचल तेज, नीतीश-संजय झा ने संभाली कमान | पढ़िए – एक नया अध्याय जुड़ेगा

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले जेडीयू कार्यालय में बड़ी बैठक हुई। नीतीश कुमार और संजय झा ने पीएम के आगमन और नीतीश सेतु के उद्घाटन की तैयारियों#BiharPolitics,#PMModi,#NitishKumar

चंपारण की बदल जाएगी किस्मत! तीन नए एक्सप्रेसवे से शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, बेतिया, रक्सौल और किशनगंज को मिलेंगे बड़े फायदे

Bihar Expressway: पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में तीन बड़ी एक्सप्रेसवे परियोजनाएं बिहार की कनेक्टिविटी को नया आयाम देंगी। बकरपुर-बेतिया, गोरखपुर-सिलीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया कॉरिडोर#BiharExpressway,#ChamparanNews,#RoadConnectivity