back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga के जाले में मनरेगा की शिकायत पर लहराया पिस्टल, जाले प्रखंड प्रमुख फूलो बैठा समेत 5 लोगों पर FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के राढी पूर्वी पंचायत के कुम्हरौली गांव निवासी समसे आलम की पत्नी तबस्सुम खातून ने कुम्हरौली गांव निवासी राम खेलावन बैठा के पुत्र एवम् जाले प्रखंड प्रमुख फूलो बैठा सहित पांच नामजदों के विरूद्ध कमतौल थाना में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है।

- Advertisement -

आरोप लगाया है कि वादिनि के पति ने मनरेगा योजना में हुई गड़बड़ी को लेकर प्रखंड प्रमुख के खिलाफ मामला उठाया था। इसके रंजिश के तहत प्रखंड प्रमुख ने पिस्टल के बल पर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ बीते रविवार को दिन के 11.30 बजे कुहरौली चौक पर घेर कर वादिनि के पुत्र मो. फहद आलम पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी करते हुए इसके जेब से पांच हजार रुपया निकाल लिया।

- Advertisement -

फहद को उपचार के लिए जाले रेफरल अस्पताल ले जाया गया तो प्रखंड प्रमुख की अगुवाई में बीस बाइक पर सवार चालीस लोगों ने वादिनि के दरवाजे पर पहुंच गालियां देते हुए जान मार देने की धमकी दी है। वहीं, एससी एक्ट के तहत फंसा देने की धमकी दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नेहरू स्टेडियम में गूंजी दिव्यांगों की हुंकार, मेडल जीतकर बोले- 'हम किसी से कम नहीं'

जानकारी के अनुसार, जाले प्रखंड प्रमुख के बड़े भाई एवम् टेकटार एस बी आई के वरीय रोकड़िया भिखारी बैठा ने बीते रविवार को मो. फहद आलम सहित तीन नामजद एवम् पांच अज्ञात के विरूद्ध कमरौल थाना कांड संख्या 144/23 दर्ज कराया था।

आरोप लगाया था कि जाति सूचक गालियां देते हुए दो लाख रुपया रंगदारी की मांग की, नहीं देने पर बुरी तरह मारा पीटा था। वहीं, पिस्टल के बल पर नकदी व गले से सोने की चेन लूट ली थी। वहीं, प्रखंड प्रमुख एवम् बैंककर्मी की हत्या कर देने की धमकी दी थी। दोनों मामले की पड़ताल पीएसआई मुकेश कुमार कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mahashivratri 2026: शिव मंदिर से लाएं ये वस्तुएं, बरसेगी कृपा

Mahashivratri: हर वर्ष आने वाली महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष...

भारत में रोल्स-रॉयस की बढ़ी हलचल, PM मोदी से मिले CEO: जानें क्या है योजना

Rolls-Royce: क्या आप भी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और शानदार कार के मालिक बनने...

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर का फिर जागा तुलसी के लिए प्यार, क्या नयना बनेगी कबाब में हड्डी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शोज में से...

Swapan Shastra: स्वप्न में भोजन करना – सुख-समृद्धि का द्वार या नया संकेत?

Swapan Shastra: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिक परंपराओं में स्वप्नों को केवल निद्रावस्था की उपज...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें