back to top
11 नवम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga पोलो मैदान में खिलाड़ियों का अद्भुत जोश; जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हैंडबॉल, रग्बी, कबड्डी में दिखा शानदार प्रदर्शन

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा। खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन दरभंगा के सहयोग से आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में किया गया।

प्रतियोगिता में हैंडबॉल, रग्बी, कबड्डी, ताइक्वांडो, चेस और टेबल टेनिस जैसे खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैदान में जोश, उत्साह और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

  • रग्बी (अंडर-14 बालक वर्ग):

    • प्रथम: एस.डी. पब्लिक स्कूल

    • द्वितीय: महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान

    • तृतीय: माउंट लिटरा ज़ी स्कूल

  • चेस (अंडर-14 बालिका वर्ग):

    • प्रथम: मनीष यादव, आर्यभट्ट स्कूल

    • द्वितीय: आकांक्षा शर्मा, आर्यन मिश्रा स्कूल

    • तृतीय: आरूषी कुमारी, कैलाश बी.डी. पब्लिक स्कूल

  • टेबल टेनिस (अंडर-17 बालक): सिद्धांत वत्स (सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल) प्रथम

  • टेबल टेनिस (अंडर-17 बालिका): वैष्णवी कुमारी (DAV पब्लिक स्कूल) प्रथम

  • टेबल टेनिस (अंडर-19 बालक): श्लोक चौधरी (मैडोना इंग्लिश स्कूल) प्रथम

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के बेनीपुर मंदिर चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा बहेड़ा पुलिस ने कबाड़ी दुकान से 'दबोचा', मुकुट-पादुका समेत पूजा सामग्री बरामद

उद्घाटन और पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का प्रतीक हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं और भविष्य में यही प्रतिभाएं प्रमंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रौशन करेंगी।

मंच संचालन अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षक रविंद्र कुमार सिंह और केशव चौधरी ने किया।

आगामी मुकाबले और सुरक्षा प्रबंध

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि 12 अक्टूबर को कराटे, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, वुशु, वॉलीबॉल और फुटबॉल के मुकाबले होंगे। मेडिकल टीम पूरे दिन मैदान में सक्रिय रही ताकि चोट लगने या आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

यह भी पढ़ें:  Major Road Accident in Darbhanga: दुकान से लौट रही 8 वर्षीय बच्ची जन्नत परवीन की टेंपो से कुचलकर मौत, गांव में कोहराम

प्रतियोगिता को सफल बनाने में कुमार अनुराग, कंचन कुमारी, ज्योति कुमारी, सुप्रभा, जीनत आरा सहित अन्य सहयोगियों और निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जरूर पढ़ें

Darbhanga — सैदनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया बाइक चोर, लहेरियासराय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

दरभंगा | लहेरियासराय थाना पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक...

Major Road Accident in Darbhanga — शोभन-एकमी बायपास पर वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय मुकेश को रौंदा, DMCH में मौत

हनुमाननगर | शोभन–एकमी बायपास सड़क पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

Darbhanga में JDU ने लिया सख्त एक्शन, दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय निष्कासित

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद...

Darbhanga — राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने दिखाई हरी झंडी, Begusarai के लिए हुए रवाना

दरभंगा | राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा प्रमंडल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें