spot_img

दरभंगा LNMU पर आइसा का जोरदार प्रदर्शन…समस्तीपुर कॉलेज में प्रधानाचार्य की गुंडागर्दी पर जमकर हल्ला बोल, कहा-नहीं होने देंगे छात्रों के जीवन से खिलवाड़

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
13 सूत्री मांग को लेकर विवि में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
छात्र-छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ कर रही विवि प्रशासन:आइसा
समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में गुंडागर्दी करवाने वाले प्रभारी प्रधानाचार्य पर कारवाई हो :सुनील
नई शिक्षा नीति व विवि के सवाल पर 5 होगा शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रदर्शन:प्रिंस राज
विवि हिंदी विभाग के प्राध्यापक पर ठोस कार्रवाई करे विवि प्रशासन: मयंक

- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स। पीजी प्रथम, द्वितीय सेमेस्टर, MBA 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी करने, स्नातक के रिजल्ट में हुए धांधली की जांच कर अधिकारी पर कार्रवाई करने, शहर के प्रीमियम कॉलेज में स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति करने, कॉलेज विभाग में आधारभूत संरचना को दुरुस्त करने, मिथिला विवि में अधिकारी की मनमानी पर रोक लगाने व एक ही अधिकारी को कई पड़ देने, विवि स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के प्राध्यापक पर कार्रवाई करने, विवि में निजी डाटा सेंटर की मान्यता खत्म कर सरकारी डाटा सेंटर की स्थापना करने, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक पर कार्रवाई करने तथादरभंगा LNMU पर आइसा का जोरदार प्रदर्शन...समस्तीपुर कॉलेज में प्रधानाचार्य की गुंडागर्दी पर जमकर हल्ला बोल, कहा-नहीं होने देंगे छात्रों के जीवन से खिलवाड़ अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई करने, बीआरबी कॉलेज के बाहरी तत्वों की ओरसे शैक्षणिक माहौल को भंग करने, बीआर बी कॉलेज में परीक्षा के दिन हो रहे आंदोलन पर ठोस करवाई करने, समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य पर कार्रवाई करने, आर बी कॉलेज दलसिंहसराय में वाणिज्य, म्यूजिक की पढ़ाई शुरू करने, उमा पांडे कॉलेज पूसा में कॉमर्स, भौतिकी, संगीत, व संस्कृत की पढ़ाई शुरू करने सहित अन्य मांगों को लेकर आज आइसा मिथिला विवि कमेटी की ओर से आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

प्रदर्शन जुलूस बाबा नागार्जुन मूर्ति से निकलकर विवि पहुंचा। जहां अधिकारियों को न देख आक्रोशित हो गया। तथा जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। मार्च का नेतृत्व आइसा जिला सह सचिव राजू कर्ण, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष लोकेश राज, मनीषा कुमारी, सबा रौशनी, नागमणि कुमार, निखिल कुमार ने किया।

- Advertisement -

प्रदर्शन के दौरान प्रॉक्टर व उप कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक के साथ वार्ता हुई लेकिन सम्मानजनक वार्ता नहीं होने के कारण वार्ता नही हो पाई। जिसके बाद आक्रोशित छात्रो में कुलपति आवास घेराव का आह्वान किया। इसके बाद कुलसचिव से वार्ता हुई।दरभंगा LNMU पर आइसा का जोरदार प्रदर्शन...समस्तीपुर कॉलेज में प्रधानाचार्य की गुंडागर्दी पर जमकर हल्ला बोल, कहा-नहीं होने देंगे छात्रों के जीवन से खिलवाड़

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

विवि में आइसा समस्तीपुर जिला अध्यक्ष लोकेश राज की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आइसा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि आज आज विवि दलाल और बिचौलिया के दबदबे में फंस गया हैं। अधिकारी व प्रधानाचार्य की मनमानी चरम पर है। समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रधानाचार्य खुलकर गुंडागर्दी करने वाले को समर्थन कर रहे है। कॉलेज में अशलील गाना हरकत की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने विवि प्रशासन से मांग किया कि समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य के कार्यकाल की जांच कराते हुए उन्हें तत्काल प्रधानचार्य के पद से मुक्त किया जाय। वहीं आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार नई शिक्षा नीति लाकर विवि को बर्बाद करने की साजिश रच डाली है। मिथिला विवि के अंदर छात्रो का रिजल्ट सही से प्रकाशित नहीं किया जा रहा है।

वहीं, रिजल्ट के मसले पर पूरे देश में मिथिला विवि को बदनाम करने की साजिश रची जा रही हैं। आज पूरे देश मे पुनः मिथिला विवि को बदनाम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रिजल्ट का समय पर प्रकाशन हो साथ ही रिजल्ट में गरबरी करने वाले अधिकारी व कर्मचारी पर ठोस कार्रवाई हो। तथा परीक्षा विभाग में दलालों के प्रवेश पर रोक लगे, अन्यथा 5 मई को शिक्षा मंत्री का घेराव किया जाएगा।दरभंगा LNMU पर आइसा का जोरदार प्रदर्शन...समस्तीपुर कॉलेज में प्रधानाचार्य की गुंडागर्दी पर जमकर हल्ला बोल, कहा-नहीं होने देंगे छात्रों के जीवन से खिलवाड़

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

वहीं, आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने कहा कि आज मिथिला विवि के अंदर हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक ने शिक्षक -छात्र के रिश्ता को शर्मसार किया है। लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आज पूरे देश मे इस मिथिला विवि के प्रति सवाल बना हुआ है। लेकिन विवि प्रशासन करवाई के भाग रही है। जबकि विभाग के छात्र-छात्रा के द्वारा आवेदन भी दिया गया। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन आज प्रधायक को बचाने का काम कर रही है। अगर समेय रहते करवाई नही होता है तो आइसा इस सवाल पर आन्दोलन को तेज करेगी।

वहीं, लोकेश राज व मनीषा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज कुछ छात्र संगठन के लोग बीआरबी कॉलेज में गुंडागर्दी कर रहे है। और महाविद्यालय व विवि प्रशासन मुख दर्शक बनी हुई है। उन्होंने कॉलेज के अंदर अराजकता का माहौल पैदा करने वाले पर करवाई की मांग की है।

प्रदर्शन में हम्माद हाशमी, एहसान, निखिल कुमार, विद्यानद कुमार, कौशल कुमार, दिवाकर कुमार, साजन कुमार, सिदार्थ कुमार, केशव कुमार चौधरी, अरुण कुमार, संतोष रजक, साकेत कुमार, अरविंद कुमार, दीपक यदुबन्सी, रौशन यादव, दीपक कुमार,धीरज कुमार, बिट्टू कुमार, अमरेश कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे। अंत में कुलसचिव के साथ सम्मानजनक वार्ता हुई। सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation