back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga शहर के ऐतिहासिक स्कूल को मिले 5 नए कमरे

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा शहर के ऐतिहासिक प्लस टू राज उच्च विद्यालय को लगभग 44 लाख रुपए की लागत से पांच नए कमरों वाले भवन की सौगात मिली है। यह राज उच्च विद्यालय शहर की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर है। वहीं, विद्यालय की पुरानी ऐतिहासिक जर्जर इमारतों एवं चाहरदीवारी का पुनर्निर्माण पुराने पारंपरिक स्वरूप में ही कराया जा रहा है। यह कार्य भी जल्द ही पूरा होगा।

हर सुविधाएं बढ़ेंगी हो रहा विस्तार

इसके बाद इसका भी उद्घाटन होगा। इसके अलावे विद्यालय की कई नई भवनों का निर्माण हुआ है। बच्चों को कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय भवन, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बिजली, पंखे आदि सभी आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित ढंग से मुहैया कराई जा रही हैं।

उस समय चरवाहा विद्यालय और आज शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव

  • रविवार को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री यह विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर मंत्री संजय सरावगी ने कहा
    Darbhanga शहर के ऐतिहासिक स्कूल को मिले 5 नए कमरे

    2005 से पहले बिहार में शिक्षा व्यवस्था की हालत अत्यंत दयनीय थी। उन्होंने कहा, “उस समय चरवाहा विद्यालय ही बिहार की शिक्षा का प्रतीक था। लेकिन सुशासन सरकार के आने के बाद से शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं।

चमचमाते स्कूल भवन, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी

  • मंत्री ने कहा, “अब गांव से लेकर शहर तक चमचमाते स्कूल भवन, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, और स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।” उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय को चिन्हित कर उन्हें अत्याधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस उद्घाटन कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा प्रेमी शामिल हुए: प्रभारी प्रधानाध्यापक मोबीन सिद्दीकी। समिति सदस्य लक्ष्मण झुनझुनवाला, पार्षद सोनी पूर्वे।भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश झा, पिंटू भंडारी, मनीष खट्टीक। विशाल महासेठ, श्याम चंद्र झा, सुनील राय, मुन्ना राम आदि।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Navodaya में बड़ा कदम! छात्र की संदिग्ध मौत के बाद प्राचार्य का तबादला, जानिए कौन बने नए प्रिसिंपल

जरूर पढ़ें

नीतीश बाबू तोरे जिला मत्स्य पदाधिकारी दारूबाज रे…मंत्री, DM के सामने Supaul में ‘Breath analyzer Test’

DM के सामने नशे में पहुंचा अफसर! सुपौल में मछुआरा दिवस पर शर्मनाक घटना,...

PATNA Veterinary College में क्रिकेट खेल के दौरान हिंसा! छात्र को गोली मारी, बवाल! छात्रों का हंगामा और अनिश्चितकालीन हड़ताल

पटना वेटरनरी कॉलेज में क्रिकेट खेलते वक्त चली गोली! छात्र घायल, कैंपस में हड़कंप।छात्र...

Darbhanga समेत Bihar के नामी B.Ed कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई! नामांकन पर लगी रोक, LNMU@साख@NewTrouble

बिहार के नामी B.Ed कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई! नामांकन पर लगी रोक, छात्रों में...

बर्फ बेचकर घर लौट रहा था, बाइक ने मारी टक्कर – अस्पताल पहुंचते ही मौत, केवटी के– रामा राम की कहानी रुला देगी!

बर्फ बेचकर लौट रहा था गरीब रामा, बाइक ने मारी टक्कर – अस्पताल पहुंचते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें