spot_img

Darbhanga News: आखिर दरभंगा में अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के घरों पर क्यों पहुंच रहे विद्युत विभाग के अधिकारी, पढ़िए …क्या है लक्ष्य पूरा करने का दबाव!

spot_img
- Advertisement -

PM Surya Ghar Yojana: बिहार के दरभंगा जिले में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने पीएम सूर्य घर योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कड़े तेवर दिखाए हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए अभियान चलाने का निर्देश दिया है, ताकि आमजन तक इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ पहुंच सके।

- Advertisement -

दरभंगा: समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

पीएम सूर्य घर योजना: घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को करें जागरूक

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सहायक विद्युत अभियंताओं एवं कनीय विद्युत अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे उन उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर योजना की विस्तृत जानकारी दें, जिनका विद्युत भार और मासिक बिजली खपत अधिक है तथा जो इस योजना में रुचि रखते हैं। उन्हें सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, विद्युत विभाग के अभियंताओं द्वारा जिले के अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के घरों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। विगत 22 दिनों में कुल 7260 घरों का दौरा किया गया, जिसमें से 1446 उपभोक्ताओं ने योजना में गहरी रुचि दिखाई है। जिलाधिकारी ने सभी अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे कम-से-कम 100 इच्छुक उपभोक्ताओं को चिन्हित कर आवेदन हेतु प्रेरित करें। इस मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के लिए अभियंताओं को टीम बनाकर कार्य करने का भी निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में गूंजी 'शहीद सम्मान' की आवाज़, 'एक शाम शहीदों के नाम'... किसी नज़र को तेरा इंतजार आज भी है...ने मोहा मन

आवेदन प्रक्रिया और अन्य योजनाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी ने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए आधार संख्या एवं बिजली बिल आवश्यक होगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। बैठक के दौरान पीएम कुटीर योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया कि आवेदन को अस्वीकृत करने से पूर्व यदि कोई दस्तावेज़ की कमी हो तो आवेदक को इसकी सूचना अवश्य दी जाए। साथ ही, कनीय एवं सहायक अभियंताओं को आवेदनों का सतत अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनांतर्गत अधिक-से-अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए सक्रियता एवं समन्वय के साथ कार्य करें और इस महत्वपूर्ण PM Surya Ghar Yojana को सफल बनाएं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, वरीय उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी, डीपीएम जीविका ऋचा गार्गी, विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री विकास कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा (शहरी) के श्री केशव कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा (ग्रामीण) के श्री अमोद कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बेनीपुर के पदाधिकारी सहित सभी सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता उपस्थित थे।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ईशान किशन अब धोनी के पड़ोसी! रांची में शुरू हुआ 10 मंजिला ‘लग्जरी प्रोजेक्ट’, जानिए क्या-क्या मिलेगा

ईशान किशन लग्जरी प्रोजेक्ट: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन अब अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह...

Gaya ji News: बाराचट्टी MLA ज्योति देवी से बदसलूकी, काफिले पर हमला, बॉडीगार्ड से मारपीट, 20 पर FIR

विधायक काफिले पर हमला: बिहार के गया से एक ऐसी घटना सामने आई है...

बिहार में ‘डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स’ अनिवार्य: मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, जानें कैसे?

डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स: बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब इलाज कराना और आसान...