spot_img

Darbhanga के कमतौल में पुलिस का एक्शन तेज, हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया समेत 9 गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -
कमतौल, देशज टाइम्स। कमतौल थाना कांड संख्या 164/23 के कुल बत्तीस नामजदों में कमतौल थाना पुलिस ने एक पक्ष से आठ एवम दूसरे पक्ष से हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया अजय कुमार झा को गिरफ्तार कर  पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा अंचल के अंचलाधिकारी गौतम कुमार ने कमतौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि बीते रविवार की रात क्षेत्र के मॉलपट्टी एवम् धरमपुर सिमाने पर अवस्थित श्मशान की भूमि पर धरमपुर निवासी श्रीकांत पासवान के शव का दाह संस्कार करने के विवाद में दोनो पक्ष लड़ भिड़े।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

वहीं, दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट एवम् पत्थरबाजी कर विधि व्यवस्था बिगाड़ने का काम किया है। सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाते हुए पुलिस बल के साथ भी बल प्रयोग किया है।

- Advertisement -

तीन सरकारी थाना वाहन को भी नुकसान पहुंचाया है। इस आलोक में वादी अंचलाधिकारी ने एक पक्ष से कुल 28 नामजद, इसमें आठ नामजद एवम्  मॉलपट्टी निवासी मो. दाऊद के पुत्र मो. आमिर व मो. दिलशाद, मो. अली हसन के पुत्र मो. उज्जैन, मो. अशफाक के पुत्र

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LPG Cylinder Supply: दरभंगा में गैस सिलेंडर की किल्लत की सच्चाई क्या है? प्रशासन ने आंकड़े जारी कर किया बड़ा खुलासा

मो. सरवर अली, अब्दुल रहमान के पुत्र अब्दुल सलाम, अब्दुल कादिर के पुत्र मो. कामरान, मो. मोतीउर रहमान के पुत्र मो. सनाउल्लाह एवम् स्व. शाहिद परवेज के पुत्र मो. फरहान को कमतौल पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

वहीं, दूसरे पक्ष से कुल चार को नामजद किया है। इसमें कमतौल पुलिस ने हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया अजय कुमार झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samsung के इनोवेटिव गैजेट्स: Apple से आगे?

Samsung: Apple ने अभी तक ऐसे कई इनोवेटिव गैजेट्स पेश नहीं किए हैं, जिनके...

GST Collection March 2026: ₹2 लाख करोड़ पार, रिकॉर्डतोड़ राजस्व से अर्थव्यवस्था को मिली बड़ी मजबूती

GST Collection March 2026: देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बेहद सकारात्मक संकेत के...

ओला इलेक्ट्रिक रोडस्टर X+ 9.1: अब ₹60,000 सस्ती हुई यह Ola Electric Bike

Ola Electric Bike: भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में Ola Electric ने एक बार फिर...

Sanjiv Goenka और ऋषभ पंत के बीच गरमागरमी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लखनऊ की चिंता!

Sanjiv Goenka: आईपीएल के मैदान पर जब हाई-वोल्टेज ड्रामा होता है, तो सिर्फ खिलाड़ी...