spot_img

दरभंगा के लहेरियासराय पोलो मैदान में खेल रहे बच्चों को देसी कट्टे दिखाकर धमकाते युवक गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

हेरियासराय थाना क्षेत्र के पोलो मैदान से पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त युवक इसी थाना क्षेत्र के पंडासराय मुहल्ले का निवासी बताया जा रहा है।

- Advertisement -

लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि पोलो मैदान में कई दर्जन बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी
दौरान पंडासराय निवासी अरुण सहनी के पुत्र आदित्य सहनी ने सभी बच्चों से कहा कि इस मैदान से निकलो। खेल रहे बच्चों ने उसकी बात को अनसुनी कर खेलते रहे।

- Advertisement -

इस बात पर उत्तेजित होकर आदित्य ने देसी कट्टा निकाला और बच्चों को धमकाने लगा। खेल रहे बच्चों में किसी एक ने लहेरियासराय थाने को सूचना दी। लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद दल-बल के साथ वहां पहुंच गए। आदित्य ने पुलिस को देखते ही कट्टे को झाड़ में फेंक दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में महीनों से जला ट्रांसफार्मर, सूख रहे खेत... आखिर कब जागेगा बिजली विभाग?

पुलिस को अन्य बच्चों ने बताया कि पिस्टल यहां फेंका है। पुलिस ने झाड़ से उक्त कट्टे को बरामद करते हुए आदित्य को गिरफ्तार कर थाने लाई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

लहेरियासराय थाना अध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि आर्म्स एक्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर इसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पता कर रही है कि यह देसी कट्टा आखिर इसने कहां से खरीदा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

“डिप्टी PM बनाना तो बेइज्जती होगी!” नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा वाला बयान

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग पर तेज बहस छिड़ गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह उनकी बेइज्जती होगी, वे प्रधानमंत्री पद के योग#BiharPolitics,#NitishKumar,#TejashwiYadav

शिक्षकों की खैर नहीं! बिहार में अब लेट होने पर कट जाएगी सैलरी, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश | वेतन चाहिए तो ये कीजिए?

Bihar Education: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति के लिए नए और सख्त नियम जारी किए हैं। अब ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी के आधार पर ही वेतन का भु#BiharEducation,#TeacherAttendance,#EShikshaKosh

बड़ी खबर: भोजपुर में टली बहुजन महापंचायत, क्या टला एक बड़ा टकराव? | जीतन राम मांझी ने क्यों बदला अपना फैसला? जानें पूरा मामला!

Bhojpur News: भोजपुर के जगदीशपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर प्रस्तावित बहुजन महापंचायत टल गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शांति की अपील की है।#BhojpurNews,#JitanRamManjhi,#BharatTiwariEncounter

खुशखबरी! भागलपुर, बांका, पीरपैंती, गोराडीह, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा की बेटियों के लिए आ रही ‘पिंक बस’, कॉलेज जाना अब होगा बेहद आसान और सुरक्षित

Bihar Pink Bus Service: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने छात्राओं के लिए 'पिंक बस सेवा' शुरू करने की तैयारी कर ली है। भागलपुर, बांका, जमुई समेत 7 जिलों की छात्राओं को सुरक्षित सफर मिलेगा।#BiharPinkBus,#StudentSafety,#BhagalpurNews