

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें तीन शराब से संबंधित है और एक धारा 307 के आरोपी हैं।
पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मणिकपुर गांव में सीताराम मुखिया के घर पर छापेमारी के दौरान उसके घर में एक बोरे में छुपा कर रखा हुआ सौ एमएल के 80 पाउच देसी शराब बरामद किया गया।
इस दौरान गृह स्वामी सीताराम मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया। सुपौल पंचायत के हाटगाछी मे नथुनी सहनी के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान हरि सहनी को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पटनिया पंचायत के राजबनी के घोरन टोला में रामप्रकाश सदा के घर से एक लीटर देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस की भनक लगते ही रामप्रकाश भागने में सफल रहा। वहीं, उछटी पंचायत के हाटी गांव में एक पियक्कड़ की ओर से शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए पुलिस ने मौके पर रौशन झा को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने आगे बताया कि साहो पंचायत के मणिकपुर निवासी व वार्ड दस के सदस्य विनय मंडल को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध धारा 307 का मामला दर्ज है।


