



Dowry Death: दहेज का दानव जब रिश्तों को निगलने लगता है, तो इंसानियत दम तोड़ देती है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें दरभंगा के सिंहवाड़ा से सामने आई हैं, जहां चंद रुपयों की लालच ने दो परिवारों को उजाड़ कर रख दिया। सिमरी पुलिस ने दहेज हत्या से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती की है।
Dowry Death मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कंसी गांव में दहेज के लिए अपने ससुर की हत्या करने के आरोपी दामाद के घर पर पुलिस ने शुक्रवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह मामला दो वर्ष पुराना है, जिसमें दहेज की मांग पूरी न होने पर दामाद ने अपने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस घटना के संबंध में मृतक लालबाबू साहनी की बेटी सोनी कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जो समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी की रहने वाली हैं।
सोनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उनकी शादी अप्रैल 2023 में कंसी निवासी जितेंद्र सहनी से हुई थी। शादी में उनके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ दिया था। लेकिन शादी के महज एक महीने बाद ही पति जितेंद्र, सास रेखा देवी और ससुर राजू सहनी चार लाख रुपये की मांग करने लगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। किसी तरह मेरे पिता ने तीन लाख रुपये का इंतजाम कर उन्हें दिया, लेकिन बाकी के एक लाख रुपये के लिए उन्हें और मुझे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी सिलसिले में जब उनके पिता 10 जून, 2024 को समझाने के लिए ससुराल पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें पहले सिंहवाड़ा सीएचसी, फिर डीएमसीएच और अंत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पति जितेंद्र सहनी, ससुर राजू सहनी, सास रेखा देवी समेत अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं, जिसके बाद यह पुलिस कार्रवाई की गई है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/
दूसरे मामले में भी हुई कुर्की-जब्ती
वहीं, दूसरी घटना माधोपुर गांव की है, जहां नवविवाहिता ममता देवी की दहेज हत्या के आरोपी पति नागेंद्र साह के घर भी कुर्की की गई। इस मामले में मधुबनी जिले के बिस्फी थाना अंतर्गत परबत्ता गांव के रहने वाले मृतका के पिता राम शरण साह ने अपने दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
दोनों मामलों पर जानकारी देते हुए सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी फरार चल रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। न्यायालय के आदेश पर दोनों मामलों में कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


