

फोटो कैप्शन: जाले पुलिस ने बाइक लूट की घटना में लूटी गई बाइक के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार, जाले पुलिस ने बाइक लूट के घटना को अंजाम देने वाले दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
जाले, देशज टाइम्स। स्थानीय पुलिस ने बाइक लूट कर भाग रहे अपराधी को लूटे गए बाइक के साथ घटना के दस मिनट के अंदर गिरफ्तार कर लिया। वहीं लूट में शामिल एक अन्य अपराधी को लूटे गए बाइक के साथ गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया।
घटना बीते सोमवार की शाम जाले-घोघराहा-जाले-पथ पर खेसर रेलवे गुमती के निकट दो अपराधियों ने पिस्टल व जयपुरी चाकू के बल पर दोघरा गांव निवासी दब्बीर आलम की आपाची बाइक छीन कर बाइक लेकर अपराधी शंकर चौक की ओर फरार हो गया।
जहां पहले से मौजूद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अपराधियों को धर-दबोचा। थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने पकड़े अपराधी से पूछताछ करने के बाद एक और बिना नंबर के लाल रंग के अपाची और देसी पिस्टल के साथ दूसरे अपराधी को भी रातो रात दबोच लिया।
पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडे ने बताया कि दोघरा निवासी स्व कयूम अंसारी का पुत्र मो. दब्बीर उर्फ निराले सीतामढ़ी जिला के बेलहिया गांव से अपने एक रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहा था। लाल रंग के अपाची से दो अज्ञात अपराधी पिस्टल सटाकर खेसर रेलवे समपार के पास एक उजला अपाची बीआर 07एटी/7773 को लूटकर भाग गया।
दोघरा निवासी दबीर आलम के द्वारा दी गई सूचनाके आधार थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए नाकाबंदी कर, अपराधी के भागने की दिशा में जगह-जगह चेकिंग लगाया गया। जाले शंकर चौक पर एक अपराधी चिथरु मुखिया का पुत्र राजू कुमार लूटी गई बाईक के साथ पकड़ा गया।
वहीं, दूसरी ओर भागे हुए अपराधी को पकड़े गए अपराधी से कड़ाई से पुछने पर बताया कि पिस्टल एवं घटना में प्रयुक्त लाल अपाची बाईक लेकर हरिनंदन मुखिया का पुत्र दिनेश कुमार भाग गया।
तकनीकी सहायता एवं पकड़ाए अपराधी के बताए अनुसार घटना के महज दस घण्टे के अंदर दिनेश कुमार को घटना में प्रयुक्त लाल अपाची एवं पिस्टल के साथ चंदौना महाविद्यालय के निकट दबोचा गया।
मंगलवार को उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनो अभियुक्त सीतामढ़ी जिला के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बासोपट्टी नरहा गांव निवासी है। इनके ऊपर बाजपट्टी थाना में किसी प्रकार का कोई आपराधिक मामला दर्ज नही है।
- Advertisement -



