spot_img

Darbhanga के बहुआरा में पुलिस ने दो बाइक सवारों को खदेड़ा, एक सदर का युवक पकड़ाया, मिली दिलवाले…

spot_img
- Advertisement -
मुख्य बातें: कमतौल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने 17.400 लीटर नेपाली शराब बरामद करते हुए दो तस्करों पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें एक गिरफ्तार कर लिया गया दूसरा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है…पढ़िए पूरी खबर

जाले, देशज टाइम्स। बीती रात गश्ती के दौरान कमतौल थाना पुलिस ने बहुआरा गांव में खदेड़ कर संदिग्ध अवस्था में भाग रहे, एक पैशन प्रो बाइक (बीआर 07 ए जे 4776) पर सवार दो युवकों में एक को बाइक समेत धर दबोचा।

- Advertisement -

इसकी पहचान दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के मब्बी ओ पी अंतर्गत करगौली गांव निवासी राज कुमार सहनी का पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई। इसके पास के बैग से कमतौल पुलिस ने  दिलवाले नेपाली शराब 300 एमएल पैक का 48 पीस एवम् बाइक की डिक्की से यही शराब दस बोतल बरामद किया है।

- Advertisement -

वही पकड़ाए सचिन ने अपने साथी की पहचान अपने ही पड़ोसी अजय कुमार के रूप में की है। कमतौल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने अनि सुनील कुमार के आवेदन पर दोनों शराब तस्कर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को पकड़ाए तस्कर सचिन को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं फरार हुए तस्कर अजय की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी कर रखा है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान Crime, बाइक पर सवार थे तीन दोस्त, तलाशी में कमर से निकला कट्टा और कारतूस, पढ़िए उसरी घाट पुल पर क्या हुआ!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ट्रांसपेरेंट फोन कवर: क्यों पीला पड़ जाता है आपका पसंदीदा कवर? जानें वजह और चमक बरकरार रखने के अचूक उपाय!

Transparent Phone Cover: स्मार्टफोन्स को सुरक्षित रखने के लिए हम अक्सर ट्रांसपेरेंट फोन कवर...

Darbhanga News: गैस सिलेंडर की किल्लत पर DM Kaushal Kumar का बड़ा एक्शन, जानिए कल कितने हजार सिलेंडर बंटेंगे और क्या है प्रशासन का...

Darbhanga News: रसोई के चूल्हे से लेकर चुनावी गलियारों तक, गैस सिलेंडर हमेशा चर्चा...

Riyan Parag का मास्टरप्लान: CSK के खिलाफ संजू सैमसन को ऐसे फंसाया जाल में!

Riyan Parag: IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स...

Punjab School Education: अब SMS से मिलेगी छात्रों और शिक्षकों की हाजिरी की जानकारी, 1 अप्रैल से लागू होगा नया सिस्टम

Punjab School Education: पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार...