संजय कुमार राय, दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। मिथिलांचल के इलाकों में देश की सबसे बड़ी एजेंसी एनआईए (NIA) की टीम दस्तक दे सकती है। यही नहीं कई लोंगों को संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उठाकर साथ भी ले जा सकती है।
फिलहाल, सूत्र बताते हैं कि तीन लोगों के नाम एनआईए के रडार पर है। कभी भी किसी वक्त भी पुलिस इन्हें उठा सकती हैं। वजह यह है कि कुछ दशक पहले इन इलाकों से कई कथित आतंकी को एनआईए की टीम उठाकर ले जा चुकी है।
सबसे बड़ी बात यह है कि इन्हीं इलाकों से पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हुई बम धमाकों का मास्टरमाइंड निकला था। वह कहीं और का नहीं समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का था। उसका नाम था तहसीन उर्फ मोनू।






यही नहीं, देश के चर्चित आतंकी यासीन भटकल की शरणस्थली भी दरभंगा क्षेत्र रहा। एनआईए की दबिश के कारण यह सकरी, पंडौल समेत कई इलाकों में भी रहा। एनआईए की टीम वहां भी पहुंची। कुछ लोंगों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन तब-तक नेपाल के क्षेत्र में वह भाग गया था। लेकिन, काफी मशक्कत के बाद एनआईए की टीम को भटकल हाथ लग ही गया।
भटकल की चर्चाएं जब-जब होती है तो लोंगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। विश्वस्त सूत्र का कहना हैं कि उस वक्त इस इलाके में कई ऐसे लोग थे जो भटकल के मददगार थे। अब पटना में दो संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तार होने के बाद चर्चा में बात सामने आ रही हैं कि मिथिलांचल का इलाका एनआईए के रडार पर है।
चर्चा यह भी है कि बहुत जल्द ही एनआईए की टीम दरभंगा में भी दस्तक दे सकती है। हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस को कोई विस्तृत जानकारी नहीं हैं।









You must be logged in to post a comment.