बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। भूमि विवाद के मामले में तहकीकात करने कहुआ जगदीशपुर पहुंची पुलिस दल पर विपक्षीगण हमला बोल दिया। इसमें दो पुलिस पदाधिकारी, एक हवलदार, दो महिला सिपाही एवं पुलिस वाहन के प्राइवेट चालक जख्मी हो गए।
इस क्रम में पुलिस ने मौके से भाग रहे दो महिलाओं को गिरफ्तार कर थाना ले आई। सभी जख्मी पुलिस कर्मियों का इलाज सीएचसी में कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि इन सभी को इंटर्नल चोट लगी है।
घटना बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ पंंचायत अन्तर्गत जगदीशपुर की है। जहां रामसेवक महतो और सुरेश महतो के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है जो न्यायालय में लंबित रहने के बाद भी सुरेश महतो की ओर से उक्त भूमि पर कार्य किया जा रहा था।
इकी लिखित शिकायत एक पक्ष के रामसेवक महतो द्वारा थाना मे दिया गया। थानाध्यक्ष एस एन सारंग के निर्देश पर ग्शती दल के साथ थाना से एस आई वृज बिहारी राय, पीएसआई मनीष कुमार दलबल के साथ विवादित स्थल पहुंचे। महाल के चोकिदार प्रेम कुमार की ओर से दोनों पक्ष को बुला कर विवाद के कारणों का तहकीकात करते हुए न्यायालय के निर्णय आने तक भूमि पर शांति कायम रखने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों ने दिया।
इसी दौरान द्वितीय पक्ष के सुरेश महतो पक्ष के महिला, पुरुषों ने आक्रोश में आकर अचानक पुलिस दल पर हमला बोल दिया। जिसमें पुअनि वृज बिहारी राय,पीएस आई मनीष कुमार, हवलदार रामलगन चौधरी, महिला सिपाही सविता कुमारी, पम्मी कुमारी तथा पुलिस वाहन के प्राइवेट चालक विजय कुमार पासवान को चोटें आई।
पीएस आई मनीष कुमार के लिखित आवेदन पर पुलिस ने आधा दर्जन नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते पुलिस टीम पर हमला करने वाले सुरेश महतो की पत्नी सिकील देवी, भोला महतो की पत्नी पूजा देवी को अग्रेतर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। शेष बचे अनामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दिया है।