back to top
27 मार्च, 2024
spot_img

Darbhanga News| Jaley डकैती कांड | घर में बिखरा है दहशत ही दहशत…जिधर देखता हूं

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights - [hide]

spot_img

Darbhanga News| Jaley डकैती कांड | घर में बिखरा है दहशत ही दहशत…जिधर देखता हूं….जहां जाले का सहसपुर पंचायत। यहां का वार्ड तेरह। यह मदौली टोला कहलाता है। यहीं स्व. बिहारी सिंह के पुत्र रामपदारथ सिंह का घर है। पूरा परिवार यहीं रहता है। खासकर उस समय, महज संयोग था, जो बाहर थे, वह भी यहां अनायास बड़ी डकैती यानि छह जून के दौरान घर पर मौजूद थे। 

Darbhanga News| धीरे-धीरे घर खाली होने लगा है। जो बाहर के थे, लौटने लगे हैं।

रामपदारथ सिंह के जेष्ठ पुत्र ललन सिंह, छोटे पुत्र रॉबिन सिंह। वक्त के रफ्तार में। पुलिसिया अनुसंधान में खुलासा कब होगा। राह की तलाश। किसी मंजिल का ठौर नहीं होता देख। धीरे-धीरे घर खाली होने लगा है। जो बाहर के थे, लौटने लगे हैं। घर पर बच जाएंगीं तो सिर्फ ललन और रॉबिन सिंह की मां…जो फफकती भी है तो यही कहती है। अब क्या ले जाएगा डकैत। अब तो बस सीने में गोली की जगह बची है। आ, मार दे। देख लेंगे। इस जख्म में सामान और संपत्ति खोने से ज्यादा खौफ का समावेश है। आगे क्या होगा? यह चिंता सता रही। वजह भी है।

Darbhanga News| ये शोर सीने में दबा है, निकल कहां रही है।

डकैती के दौरान लाखों कैश और जेवरात लूट का गम। हथियार के साथ पहुंचे अपराधियों का शेष बचा खौफ। बार-बार वही आवाज, दरवाजा के बरामदा पर सोए गृहस्वामी के छोटे पुत्र रॉबिन सिंह को लात-मुक्के से मारते उन्हें जगाने, कब्जा में लेने का शोर। जेष्ठ पुत्र ललन सिंह का खिड़की खोल कर देखना। अपराधियों का उनपर गोली चला देना। धमकाते हुए मुख्य दरवाजा खोलवाना। घर में घुसना। फिर चप्पे-चप्पे पर हथियार की नोंक। बड़ी लूट। विरोध करने पर मारपीट…ये शोर सीने में दबा है, निकल कहां रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sanskrit University का Exam शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए Date और Subject की पूरी लिस्ट

Darbhanga News| वो धमक, वही धमकी यादों में यूं जुड़ा है, दहशत में घर का हर कोना-कोना है

डकैत भले,  लगभग सवा दो लाख के सोना चांदी वाले आभूषण, 20 से 25 हजार नकद लूटकर पश्चिम की ओर भाग गए हों, पर वह आवाज….जाते-जाते डकैतों का धमकाना, पुलिस को बताया तो जान मार देंगे…यह शब्द परिवारीजनों को बार-बार क्रोध रहा है। दहशत में घर का हर कोना है। जहां…

Darbhanga News| डकैती में पुलिस के हाथ अब तक खाली थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल कहते हैं,

तय है। राम पदारथ सिंह के घर में छह जून की डकैती में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पर्दाफाश की बात पर्दे के पीछे है। पूछने पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल कहते हैं, जल्द ही खुलासा करेंगे। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से काम में जुटी है। मगर, राम पदारथ सिंह के घर में एकबार झांक कर देखिए….।

Darbhanga News| घर में अब कोई नहीं बचा…नीलम देवी के सिवा

जेष्ठ पुत्र ललन सिंह। प्राइवेट नौकरी करते हैं। ज्यादा दिन घर पर नहीं रह सकते। डकैती के बाद उद्भेन की राह और परिवार को थाह देते 11 जून को उनके छोटे भाई रॉबिन सिंह अपनी भाभी और भतीजा, भतीजी को लेकर मुंबई जा चुके हैं। घर पर बच गईं हैं, राम पदारथ सिंह की पत्नी नीलम देवी व ललन सिंह।

यह भी पढ़ें:  Big News Alert— @Sanskrit University का भी नाम, Universities से लेकर Agriculture तक ' गड़बड़ी ', 48.5 Crore का वेतन भुगतान बिना Verification? CAG Report में 'Government Funds Mismanagement' का बड़ा खुलासा

Darbhanga News| मगर, मां घर छोड़ने का नाम नहीं ले रही है।

अब ललन सिंह की पीड़ा देखिए। जिस प्राइवेट फार्म में काम करते हैं। वहां से बुलावा आ चुका है। सो, बुधवार को वह भी दिल्ली चले जाएंगें। घर पर अकेली मां रह जाएंगी। उन्होंने अपनी मां से बार-बार साथ चलने का आग्रह किया। मगर, मां घर छोड़ने का नाम नहीं ले रही है।

Darbhanga News| मां नीलम देवी फफकती भी है। खुद को संभालती भी है। ललन को समझाती भी है।

ललन सिंह बताते हैं, दूसरे दिन का टिकट नहीं मिल रहा है, इसलिए उन्हें जाना ही होगा। उन्हें मां को अकेले घर पर छोड़ने में भय लगता है। मगर, मां नीलम देवी फफकती भी है। खुद को संभालती भी है। ललन को समझाती भी है। अब क्या रखा है यहां इस घर में। क्या बचा जो डकैत आएगा। सबकुछ तो बंटोर गया। अब अगर डकैत आएगा भी तो ज्यादा से ज्यादा गोली मारेगा तब देखा जाएगा।

Darbhanga News| बड़ी मनहूस बारिश थी वह

जानकारी के अनुसार, डकैतों उनके घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर एक घर में रखे हुए था। उन सबों की निगरानी दो हथियारों से लैस डकैत कर रहे थे। उन दोनों ने ही हथियार दिखाकर एक-एक करके गोदरेज, ट्रंक व कमरा आदि का चाभी मांगकर आराम से लगभग दो घंटे तक लूटपाट की थी। इस वक्त आंधी के साथ पानी बरसने और बादलों के गरजने के कारण पड़ोसी को भी बगल में डकैती होने का आभास भी नहीं हुआ। बारिश खत्म होते ही सभी डकैत खेत के रास्ते निकल गए थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बुलाई गईं आमसभा, पहुंची अन्नू, सोनमती...दोनों हो गईं खारिज...आंगनबाड़ी सेविका की जगह फिर रह गई खाली, जानिए वजह

Darbhanga News| सुबह चार बजे बारिश बंद होते ही सभी अपराधी सामान के साथ निकल गए

अपराधियों ने लगभग दो लाख के जेवर, उनके सारे महंगे कपड़ों के बैग जो नेपाल से लाए थे, जैकेट, कंबल, बरसाती, सिगरेट के साथ बीस हजार नकद भी ले गए। ललन सिंह का मोबाइल फोड़ दिया। बाकी लोगों का मोबाइल रोशनदान में रख छोड़ा। घर में रखे एक भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नहीं छूआ। लगभग सुबह चार बजे बारिश बंद होते ही सभी अपराधी सामान के साथ निकल गए।

Darbhanga News| ललन कहते हैं, बेसहारा मां को छोड़कर जा रहा हूं…।

ललन कहते हैं, डकैती के बाद सिटी एसपी शुभम आर्या, एसडीपीओ सदर टू ज्योति कुमारी, कमतौल इंस्पेक्टर उदय शंकर, थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल आकर छानबीन की थी। आश्वासन मिला था। मामले का जल्द उद्भेदन होगा। अब तक आस ही है। बेसहारा मां को छोड़कर जा रहा हूं…।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें