back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

लुटेरे कहीं Madhubani के तो नहीं? लाइनर कौन था? Darbhanga में Madhubani के व्यवसायी से ₹4 लाख लूट के मास्टरमाइंड…कहीं इन्हीं तीनों में से तो नहीं?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा में मधुबनी के किराना व्यवसायी से ₹4 लाख की लूट में तीन संदिग्ध हिरासत में ले लिए गए हैं। पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही CCTV को खंगाला जा रहा है। शक है कि लाइनर या अपराधी मधुबनी के भी हो सकते हैं।@प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के भंडार चौक में सोमवार को मधुबनी जिले के घोघडरडीहा निवासी किराना व्यवसायी राजकुमार जैन और उनके भतीजा संजीत जैन के साथ दिनदहाड़े हुई चार लाख रुपए की लूट मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अब तक मुख्य आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

कैसे कब और कहां हुई वारदात

घटना सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे की है।65 वर्षीय राजकुमार जैन और उनके भतीजा ऑटो से दरभंगा रेलवे स्टेशन से भंडार चौक की ओर जा रहे थे। उसी दौरान लुटेरों ने पिस्टल के बट और लोहे के रॉड से हमला कर दोनों को घायल कर दिया और ₹4 लाख लूट कर फरार हो गए। घायल चाचा-भतीजा का इलाज डीएमसीएच (Darbhanga Medical College and Hospital) में चल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मौनी बाबा जाएंगे जेल! Mauni Baba को कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज, अब Jail ही है अगला ठिकाना?

लुटेरे मधुबनी के होने की आशंका

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी संभवतः मधुबनी जिले के ही हैं, क्योंकि जिस तरीके से लूट की योजना बनाई गई और उसे अंजाम दिया गया, उससे स्पष्ट है कि अपराधी स्थानीय भौगोलिक जानकारी रखते हैं।

CCTV फुटेज और ऑटो की तलाश

  • पुलिस ने दरभंगा रेलवे स्टेशन से लेकर भंडार चौक तक लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जिस ऑटो से व्यवसायी यात्रा कर रहे थे, उसकी तलाश की जा रही है ताकि घटना से जुड़े हर पहलू को साफ किया जा सके। अनुमान है कि लुटेरे उसी ट्रेन से दरभंगा पहुंचे होंगे, जिससे पीड़ित आए थे और लूट के बाद बाइक से फरार हो गए होंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले अंचल कार्यालय में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 27 मामलों पर सीओ ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

हो सकता है गैंग में हों और लोग शामिल

पुलिस को आशंका है कि लूट की घटना में 2 से ज्यादा अपराधी शामिल हो सकते हैं, जिनमें से कुछ ने लाइनर (राह तय कराने वाले) की भूमिका निभाई हो। इसलिए हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है।

पुलिस की अपील और कार्रवाई

पुलिस ने आम लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की है।मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर विस्तृत छानबीन जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत कथा: भगवान गणेश की कृपा और Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha का महत्व

Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha: सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व है, और...

भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार: दशकों पहले ही तय हो गया था सुनहरा भविष्य

Electric Car: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य बेहद उज्ज्वल दिख रहा है, लेकिन...

बड़ा फैसला: 2026 से नेशनल हाईवे पर Toll Plaza होंगे पूरी तरह कैशलेस, यात्रा होगी तेज और आसान!

Toll Plaza: देश के नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी...

आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: ग्रहों के महासंयोग से जानें अपना Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का मानव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें