

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। जाले पुलिस ने चलाए गए विशेष शराब पकड़ो अभियान के तहत जाले थाना क्षेत्र के राढी पश्चिमी पंचायत के लालपुर गांव के बूटन माझी को देसी चुकाई शराब बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं, बरामद शराब को मुजफ्फरपुर लेबोरेटरी भेजी गई है।
- Advertisement -
यह गिरफ्तारी बीते रविवार की देर रात जाले थाना के सअनि सुरेंद्र माझी के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से किया गया है।
- Advertisement -
गिरफ्तार आरोपी के घर की तलाशी में देसी चुकाई शराब दो लीटर बरामद किया गया है। बरामद शराब को जांच के लिए मुजफ्फरपुर लेबोरेटरी को भेजी गई है। वहीं, गिरफ्तार बूटन माझी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
- Advertisement -



