back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Darbhanga के बहेड़ी ट्रिपल मर्डर में पुलिस की दबिश तेज, पतोर, बहादुरपुर, बहेड़ी, हायाघाट के चार आरोपी के घर पहुंची पुलिस

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक के बगल में हरहच्चा आरामिल के पास 21 जून गुरुवार को हुई ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र के चार आरोपियों के घर न्यायालय के आदेश के बाद इश्तेहार चिपकाया गया है।

- Advertisement -

इसमें पतोर ओपी क्षेत्र के पतोर गांव के ब्रजेश राय उर्फ टुनटुन राय उर्फ परदेशी, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव निवासी मनोज ठाकुर, बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी अंगद सिंह उर्फ विजय वर्धन सिंह एवं हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव के चंदन सिंह के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया गया है।

- Advertisement -

वहीं, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद इश्तेहार चिपकाया गया है। साथ ही जल्द सरेंडर होने की बात परिजनों से कहा गया है। अन्यथा पुलिस कुर्की जब्ती आदेश के बाद कुर्की करेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri: बिरौल में शिव भक्तों का सैलाब, देवकुली धाम में एक लाख से अधिक ने किया जलाभिषेक

जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव निवासी अनील सिंह 21 जून को शाम के 4 बजे अपने घर से सफारी गाड़ी बीआर 06बीसी 9433 से चालक सहित चार लोग समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना के काले गांव के अशोक सिंह की बहन की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

इसी क्रम में बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक के बगल में हरहच्चा आरामिल के पास करीब 10 से 12 मोटरसाइकिल पर सवार 25 अज्ञात अपराधियों ने गाड़ी को घेर लिया। फिर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

इसमें अनिल सिंह, मनीष सिंह व अनील सिंह के निजी बाॅडीगार्ड मुन्ना सिंह को गोली लगी। इसमें तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं, चालक कुंदन सिंह को भी पिस्टल की बट से सिर पर मारा, जिससे वह बेहोश हो गया।

इसके बाद सफारी गाड़ी के चालक बहादुरपुर थाना के पतोर गांव के रामपुर टोला के स्व. जनार्दन सिंह के पुत्र कुन्दन सिंह ने इलाज के दौरान डीएमसीएच में बेंता ओपी पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना बयान दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri पर शिवमय हुआ जाले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा इलाका, शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

इसमे घटना में किसी प्रकार की जानकारी नहीं होने की बात कहीं। इस मामले को लेकर स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध अवैध हथियार का प्रयोग कर 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध जान से मारने का कांड दर्ज की गई है।

वहीं, गाड़ी के चालक कुंदन सिंह के बयान में गड़बड़ी तथा परिजनों की ओर से बार बार चालक कुंदन सिंह की संलिप्तता की बात कहे जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अनुसंधान के क्रम में एक सप्ताह बाद जोरजा गांव के कन्हैया सिंह की गिरफ्तारी लाइनर के रूप में हुई थी। लेकिन शेष अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले Police का एक्शन मोड़! बाइक पर तीन सवारी और बिना हेलमेट वालों की अब खैर नहीं, कट रहा धड़ाधड़ चालान

वहीं, उक्त घटनास्थल पर मुजफ्फरपुर की दिलीप कुमार के नेतृत्व में एफएसएल टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। साथ ही अपने साथ सफारी गाड़ी के सीट पर बिछा हुआ खून से लथपथ चादर, खोखा व कई अन्य सामान को जांच के लिए अपने साथ ले गया।

इस दौरान घटना स्थल पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे। वही बहेड़ी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि इश्तेहार के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष की मौजूदगी में इश्तेहार चिपकाया गया है। साथ ही, न्यायालय के आदेश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: India vs Pakistan महामुकाबले में हुए बड़े बदलाव, जानिए कौन किस पर भारी!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं,...

NEET UG 2026: अब मैथ्स वाले छात्र भी बन सकेंगे डॉक्टर, NMC ने बदले नियम

NEET UG: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के...

Stock Market: विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार पर फिर भरोसा, फरवरी में आया बंपर निवेश

Stock Market: भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद और वैश्विक चिंताओं में कमी के चलते...

Vivo T4 5G पर बंपर डिस्काउंट: दमदार फीचर्स और बेहतरीन बैटरी लाइफ का शानदार कॉम्बो

Vivo T4 5G: स्मार्टफोन बाजार में मची हलचल के बीच Vivo ने अपने लोकप्रिय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें