spot_img

Darbhanga के केवटी में कई गांवों में रेड, इधर लगा किसान चौपाल…पढ़िए Back To Back 2 News

जानिए पुलिस ने नारियलटोल और भरतपुर गांव में क्या किया, खिरमा और करजापट्टी पंचायत में किसान चौपाल में विशेषज्ञों ने क्या दी सलाह, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी थाने की पुलिस ने क्षेत्र दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक (Police raid in many villages of Kevti) हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

गिरफ्तार वारंटियो में नारियलटोल गांव के सुनील शर्मा और भरतपुर गांव के सलिल कुमार मिश्र शामिल हैं। थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के विरूद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट निर्गत था।

- Advertisement -

यह भी पढ़िए रबी किसान चौपाल में क्या हुआ…
रबी किसान चौपाल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड की अलग-अलग दो पंचायत क्रमशः खिरमा और करजापट्टी पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कृषि प्रौधोगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) दरभंगा की ओर से आयोजित एक दिवसीय किसान चौपाल के माध्यम से कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के हित में कृषि विभाग की ओर से संचालित होने वाले सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दिया। कहा कि वैज्ञानिक विधि से खेती कर किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court दरभंगा में खूनी कांड: पप्पू कमती के हत्यारे अब जेल में! कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, सजा की तारीख तय

इसके तहत सब्जी और श्रीविधि से अन्य फसलों की खेती करने के लिए भी विशेषज्ञों ने किसानों को उत्प्रेरित किया। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि धान की कटनी के बाद किसान पुआल को खेत में नहीं जलाए, बल्कि उसका उचित प्रबंधन करें।

वहीं गेहूं की बुआई ,खाद के प्रयोग, सिंचाई, खर पतवार नाशक के उपयोग सहित मिट्टी जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। विशेषज्ञों की टीम में कृषि समन्वयक संजय कुमार, अनुप्रिया, धनंजय,आशुतोष कुमार झा व कृष्ण कान्त झा आदि के अलावा सहायक तकनीकी प्रबंधक मो. रशीदुल हक आदि शामिल थे। चौपाल में संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut दरभंगा वालों ध्यान दें ! 6 अक्टूबर को आपके इलाके में कटेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा वाले के घर केवटी में चोरी! 50 हजार का सामान -चोरों ने उड़ाया | गैस सिलेंडर, इनवर्टर और साड़ी

Kewati Theft: दरभंगा में रहने वाले एक शख्स के केवटी गांव स्थित घर में रविवार रात 50 हजार रुपये के सामान की चोरी हो गई। गृहस्वामी ने घर के पास नशेड़ियों की मौजूदगी पर सवाल उठा #KewatiTheft,#DarbhangaCrime,#BiharPolice

खान सर की एक झलक पाने को बेताब हुए हजारों युवा! बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे तो मचा हंगामा

Saran Khan Sir: बिहार के सारण जिले में खान सर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंचे. उनके पीछे युवाओं की भारी भीड़ लग गई, जो उनसे मिलने को बेताब थी. पेट्रोल पंप पर उम #KhanSir,#SaranNews,#BiharFlood

Bihar JDU Crisis | JDU में खलबली! ललन के बोल पर नीतीश ने बुलाई आपात बैठक, क्या होगा अनंत सिंह का?

Bihar JDU Crisis: पटना में जेडीयू के भीतर चली बैठकों और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर 40 मिनट तक चली बंद #BiharJDU,#NitishKumar,#LalanSingh

खुशखबरी Bihar Property Tax! बिहार के गांवों में घरों पर अब नहीं चुकाना होगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Bihar Property Tax: बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत दी है। पंचायती राज विभाग ने गांवों में आवासीय घरों पर संपत्ति कर न लगाने का फैसला किया ह #BiharPropertyTax,#RuralDevelopment,#PanchayatiRaj