

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए शराब तस्कर व सोनवेहट गांव निवासी इन्द्र कुमार मुखिया की तलाश में कई थाने की पुलिस जुटी हुई है।
- Advertisement -
- Advertisement -
बिरौल थाना के एएसआई प्रभु नारायण यादव के लिखित बयान पर फरार कैदी के विरुद्ध बहेड़ा थाना में एफआईआर दर्ज होते ही यहां की पुलिस एक्शन में आ गई है।
- Advertisement -
इधर, फरार हुए कैदी इन्द्र कुमार का फोटो बिरौल पुलिस की ओर से देशज टाइम्स के माध्यम से सार्वजनिक किया गया है। बताया जाता है कि इंद्र कुमार का संपर्क कई शराब तस्करों के साथ होने के कारण उसे पुलिस से बचाने का प्रयास उन लोगों की ओर से किया जाता होगा।
थानाध्यक्ष एस एन सारंग ने बताया कि फरार हुए कैदी को तलाश करने मे पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल तीन दिन बीत जाने के बाद फरार कैदी अब भी पुलिस के पहुंच से बाहर है।
- Advertisement -


